स्कूलों के पुस्तकालयों की होगी इंस्पैक्शन, शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रशासन को दिए यह निर्देश

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2019 - 11:03 AM (IST)

शिमला (प्रीति): राजा राम मोहन राय लाइब्रेरी फाऊंडेशन के अधिकारी 23 सितंबर से 4 अक्तूबर तक प्रदेश के स्कूलों के पुस्तकालयों की इंस्पैक्शन करेंगे। इस दौरान टीम कांगड़ा व हमीरपुर स्कूलों के पुस्तकालयों की व्यवस्थाएंं जांचेेगी। ऐसे में शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रशासन को पुस्तकालयों का रिकार्ड मैंटेन करने के निर्देश दिए हैं ताकि इंस्पैक्शन के दौरान अधिकारियों द्वारा मांगा गया रिकार्ड तुरंत उपलब्ध हो सके।

इस दौरान जी.एस.एस.एस. ब्वायज और गल्र्ज स्कूल नूरपुर, जी.एस.एस.एस. ज्वाली, जी.एस.एस.एस. नगरोटा सूरियां, जी.एस.एस.एस. देहरा, जी.एस.एस.एस. ब्वायज और गल्र्ज स्कूल नादौन, जी.एस.एस.एस. ब्वायज और गल्र्ज स्कूल हमीरपुर, जी.एस.एस.एस. भोटा, जी.एस.एस.एस. टौणी देवी, जी.एस.एस.एस. सुजानपुर टीहरा ब्वायज और जी.एस.एस.एस. थुरल कांगड़ा तथा जी.एस.एस.एस. परौर पालमपुर में यह इंस्पैक्शन तय है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Simpy Khanna

Recommended News

Related News