अमेरिका से आया बलद्वाड़ा के घायल बेटे का एक और वीडियो, चाचा ने लगाई विदेश मंत्री से गुहार (Watch Vid

punjabkesari.in Friday, Aug 10, 2018 - 01:47 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश)- अमेरिका के मैक्सिको में बुरी तरह से घायल हुआ बलद्वाड़ा का अश्विनी कुमार अब स्वस्थ हो चुका है। अश्विनी के चाचा ने उसका अमेरिका से एक और वीडियो जारी किया जिसमें वो विदेश मंत्री से उन्हें टिकट मुहैय्या कराने की गुहार लगा रहे हैं। चाचा शेर सिंह ने कहा है कि घायल अश्विनी अब स्वस्थ हो रहा है और उसका परिवार अब अपने बच्चे से मिलना चाहता है। अस्पताल से उसकी जल्द ही छुट्टी होने वाली है, ऐसे में अगर विदेश मंत्रालय उन्हें वापसी का एयर टिकट दे दें तो वो जल्द से जल्द स्वदेश पहुंच सकता है। उनका कहना है कि अश्विनी गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है और उसके पास एयर टिकट खरीदने के पैसे तक नहीं हैं। अपने मां-बाप का अश्विनी इकलौता बेटा है। 

 

क्या है मामला 
दरअसल हाल ही में अश्विनी कुमार अमेरिका के मैक्सिको शहर में सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा था। जिसके बाद इसकी जानकारी बलद्वाड़ा में उसके परिवार को दी। अश्विनी ने 4 वर्ष पहले ही चंडीगढ़ के एक निजी प्रशिक्षण संस्थान से होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा किया था। इसके बाद अमेरिका के एक निजी होटल में कार्य कर रहा था। उसकी 2 साल पहले ही सरकाघाट की ज्योति से शादी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News