धार्मिक पद पर बैठकर राजनीति न करें कांग्रेस मंडलाध्यक्ष : सम्बयाल

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2019 - 10:57 PM (IST)

इंदौरा (अजीज): धार्मिक पद पर बैठकर राजनीति करना उचित नहीं और न ही किसी धार्मिक पद पर बैठकर उसका राजनीतिक हित साधने के लिए दुरुपयोग करना चाहिए। यह बयान भाजपा मंडलाध्यक्ष इंदौरा घनश्याम सम्बयाल व महामंत्री अश्विनी शर्मा ने संयुक्त रूप से इंदौरा में दिया। उन्होंने कांग्रेस मंडलाध्यक्ष द्वारा काठगढ़ सड़क बारे मंदिर सुधार सभा के माध्यम से प्रस्ताव डालने की बात को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मंदिर सभा के प्रधान कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर हैं तो वे जनता को बताएं कि पिछले 5 साल जब कांग्रेस की सरकार थी तो कितने प्रस्ताव डाले और कांग्रेस की सरकार के समय में काठगढ़ सड़क का मुद्दा व मांग क्यों नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि अब चुनावों के समय राजनीतिक लाभ लेने के लिए कांग्रेस मंडलाध्यक्ष को काठगढ़ सड़क की दुर्दशा नजर आ रही है।

उक्त कार्यकाल में श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान क्यों नहीं आया

उन्होंने कहा कि बताएं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पिछली सरकार के कार्यकाल में काठगढ़ सड़क का निर्माण क्यों नहीं करवा पाए और उक्त कार्यकाल में श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान क्यों नहीं आया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मंडलाध्यक्ष काठगढ़ मंदिर के अध्यक्ष पद का प्रयोग जनता को गुमराह करने के लिए न करें। जहां तक क्षेत्र की सड़कों की स्थिति का प्रश्न है, पिछले 5 सालों में यदि कांग्रेस ने काम किया होता तो यह स्थिति न होती। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने एक वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है, बावजूद इसके काठगढ़ मार्ग के लिए बजट का प्रावधान करवाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News