NH-70 पर हादसा : चलते ट्रैक्टर के पीछे मार दी बाइक, 2 युवक घायल

punjabkesari.in Saturday, Jun 30, 2018 - 09:45 PM (IST)

नादौन: एन.एच.-70 पर भट्ठा में सड़क दुर्घटना में 2 बाइक सवार घायल हो गए। दोनों घायलों को नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। बाइक सवार दो युवक हमीरपुर से ज्वालाजी की ओर जा रहे थे कि भट्ठा चौक में बाइक चालक अचानक बाइक से नियंत्रण खो बैठा तथा उसने बाइक आगे जा रहे ट्रैक्टर के पीछे दे मारी। ट्रैक्टर से टकराने के बाद बाइक सवार गिर गए तथा उन्हें चोटें आई हैं। दोनों बाइक सवारों को स्थानीय लोगों ने नादौन अस्पताल पहुंचाया। डा. बी.एस. राणा ने बताया कि दोनों घायलों को मामूली चोटों के चलते प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News