घर वापसी के साथ वीरभद्र-सुखराम समर्थकों को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

Sunday, Apr 07, 2019 - 08:55 PM (IST)

मंडी (नीरज): पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के दोबारा कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब उनके समर्थकों ने भी कांग्रेस पार्टी में घर वापसी कर ली है। घर वापसी के साथ ही पूर्व सी.एम. वीरभद्र सिंह और सुखराम के समर्थकों को जिला कांग्रेस कमेटी में अहम जिम्मेदारियां दे दी गई हैं। मंडी जिला कांग्रेस कमेटी का दोबारा से कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसे प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपनी हरी झंडी दिखा दी है। बताया जा रहा है कि वीरभद्र और सुखराम के साथ चलने के लिए इनके समर्थकों को जिम्मेदारियां देना जरूरी था, जिसके चलते अब इन्हें संगठन में अहम जिम्मेदारियां देकर दोनों नेताओं के समर्थकों का मान-सम्मान रखा गया है। जिलाध्यक्ष में कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि बाकी कार्यकारिणी में समर्थकों को जोड़ा गया है।

इन्हें बनाया अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

नई कार्यकारिणी में दीपक शर्मा को अध्यक्ष जबकि विजेन्द्र ठाकुर, गुलजार भारती, निहाल सिंह, रमेश वालिया, ज्योति प्रकाश, अनु मेहरा, चन्द्रमनी ठाकुर, अंजना ठाकुर, मोहन लाल, हेम सिंह ठाकुर, अमर सिंह सकलानी, जगदीश रेड्डी, केसर सिंह, चन्द्रभूषण व ललित को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

ये बनाए सचिव-महासचिव

जोध सिंह, संजय शर्मा, दिनेश कुमार, अनिल कुमार, शेर सिंह, ठाकुर सिंह सन्नी, ललित, अनिल शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, परम देव, जवाहर वर्मा, राहुल, भादर सिंह, निशांत वालिया, सुनील शर्मा, जितेन्द्र ठाकुर, गुरदयाल सिंह, विजय कुमार, तिलक सैनी, श्याम लाल, अश्वनी सैनी, नीरज यादव, भगत राम, लाभ सिंह, संतोष कुमार, लाभ सिंह, महेश कुमार, अविनाश धवन व नवीन कुमार को सविच बनाया गया है जबकि शशि शर्मा, जोगिंदर गुलेरीया, चन्द्रशेखर, ओम प्रकाश, ज्ञान कुमारी कौंडल, सुरेन्द्र पटियाल, रंजन शर्मा, कुलदीप ठाकुर, दर्शन ठाकुर, अजय धरवाल, राज कुमार चौधरी, यशकांत कश्यप, संजय आजाद, दिनेश नायक, गोपाल शर्मा, जगदीश कुमार, धर्मी देवी, लक्ष्मी ठाकुर, जग्गरनाथ सकलानी, नरेन्द्र कौंडल, अभिजीत डोगरा, दीपक पठनीया व संजय लखन पाल को महासचिव बनाया गया है। वहीं भूपेन्द्र पाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

विशेष आमंत्रित सदस्यों में इन्हें किया शामिल

विशेष आमंत्रित सदस्यों में चेत राम ठाकुर, जानकी दास डोगरा, कुंदन सिंह ठाकुर, तारा ठाकुर, कृष्णा कौंडल व विजय पाल सिंह जबकि स्थायी आमंत्रित सदस्य में कौल सिंह ठाकुर, प्रकाश चौधरी, शिव लाल व राम सिंह को शामिल किया गया है। इसके अलावा विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकारी सदस्य, सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों व विभागों के प्रदेश पदाधिकारी, बी.डी.सी. चेयरमैन, जिला परिषद के सदस्य भी हाऊस के सदस्य होंगे।

भविष्य में और लोगों को भी दी जा सकती हैं अहम जिम्मेदारियां

मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है और इसे प्रदेश कांग्रेस कमेटी से स्वीकृति भी मिल गई है। उन्होंने बताया कि कर्मठ और मेहनती कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यदि भविष्य में जरूरत महसूस हुई तो अन्य कर्मठ कार्यकर्ताओं को भी डी.सी.सी. में शामिल किया जा सकता है।

Vijay