प्रदेश के विकास में सभी का महत्वपूर्ण योगदान : सीएम जयराम ठाकुर

Monday, Jan 25, 2021 - 03:09 PM (IST)

शिमला (योगराज) : हिमाचल पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्ष पूरे होने पर आज स्वर्णजयंती समारोह मना रहा है। ऐतिहासिक रिज मैदान पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यपाल आचार्य बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री व पूरा मंत्रिमंडल मौजूद रहा। कार्यक्रम की शुरुआत राज्यपाल ने रिज मैदान पर ध्वजारोहण से की व इसके बाद परेड को सलामी दी गई। मुख्यातिथियों ने रिज मैदान पर लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि 25 जनवरी हिमाचल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 25 जनवरी 1971 को लंबे संघर्ष के बाद पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। इस सफर में जनजन का बहुत सहयोग रहा है जिसके लिए सभी बधाई के पात्र है। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह व्यस्तताओं के चलते नही आ पाए लेकिन उनकी शुभकामनाएं प्रदेश को मिलती रही है। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पूर्ण राजयत्व की घोषणा रिज मैदान से की थी। राज्य को पूर्णता मिलने के बाद भी प्रदेश विभिन्न क्षेत्रों में पिछड़ा हुआ था। परमार ने कहा था कि प्रदेश के विकास के लिए सड़के होना आवश्यक है जिससे लोगों के पीठ का बोझ कम हो सके। उनके बाद जो भी नेतृत्व प्रदेश आया उन्होंने आगे बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शांता कुमार दो बार मुख्यमंत्री रहे प्रदेश में घर घर तक पानी पहुंचाने का प्रयास किया। वीरभद्र सिंह सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहे उन्होंने प्रदेश के विकास में अपना योगदान दिया। धूमल ने भी प्रदेश के विकास में योगदान दिया और कई नई योजनाएं शुरू की गई। प्रदेश आज जहाँ पहुंचा है उसके लिए सभी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से देश दुनिया कोरोना से लड़ रही है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश इस महामारी से लड़ा है। आज देश दुनिया को पीपीई किट व दवा देने में सक्षम हुआ है। आज देश मे कोरोना की दो वैक्सीन उपलब्ध है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा के कुशल नेतृव के कारण ही देश मे आयुष्मान भारत जैसी योजनाएं व प्रदेश को एम्स जैसे संस्थान मिले है। प्रदेश में आज कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है। 1100 हेल्पलाईन के माध्यम से लोगों की समस्याओं का निवारण किया जा रहा है। हिमकेयर व सहारा योजनाओं के द्वारा गरीब लोगों का इलाज किया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना के तहत हिमाचल में युवाओ को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले 50 वर्षों में पर्यटन के क्षेत्र में हिमाचल में नए आयाम स्थापित होंगे। उसके लिए सरकार निरन्तर प्रयास कर रही है।  हिमाचल में एयरपोर्ट की आवश्यकता है जिससे पर्यटन को नए पंख मिलेंगे इसके लिए आने वाले समय मे प्रयास किए जाएंगे। ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के 8 से 10 हजार के प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर दिया गया है। कोविड के चलते कार्यों में व्यवधान आये है लेकिन सरकार अब इसको पुरजोर से धरातल पर उतारने वाले है। बल्क ड्रग फार्म से प्रदेश में रोजगार को बढ़ावा मिलेगा व इन्वेस्टमेंट आएगा। हिमाचल के पचास साल की यात्रा के दौरान जिसने भी उल्लेखनीय कार्य किया है उसकी गाथा जन जन  तक पहुचाया जा सके इसके लिए कार्यक्रम चलाए जाएंगे। “हिमाचल तब ओर अब“ के तहत विभिन्न कार्यक्रम चलाए जाएंगे। 

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने इस दौरान कहा कि हिमाचल के विकास में सभी सरकारों ने योगदान दिया है। प्रदेश में शिक्षा, सड़क सहित कई कक्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। जयराम को केंद्र की मोदी सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है भविष्य में प्रदेश की मांगो को वह मिलकर केंद्र में रखेंगे ताकि प्रदेश आगे बढ़ सके। उन्होंने हिमाचल को इस मुकाम तक पहुंचाने में सभी पूर्व मुख्यमंत्रियो के साथ पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को भी याद किया। अनुराग ने कहा कि आज देश पीएम कें नेतृत्व में पूरे विश्व को भी दिशा प्रदान कर रहा है। आज भारत पूरे विश्व की कोरोना महामारी से लड़ने में कर रहा है। अनुराग ने धारा 370 और तीन तलाक जैसी कुरीतियों से देश को मुक्त  करने के लिए लिए गए कड़े फैसलों के केन्द्रीय गृह मंत्री और पीएम मोदी आभार जताया। अनुराग ने कहा कि हिमाचल देश का सबसे बड़ा फार्म हब है और जल्द ही हिमाचल को बल्क ड्रग पार्क मिलने के बाद यहां विश्व स्तरीय दवा निर्माण के साथ लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

prashant sharma