13 साल से सीने से बज रही थी सीटियां, टेस्ट देख IGMC डॉक्टरों के उड़े होश

Friday, Dec 13, 2019 - 12:17 PM (IST)

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे आईजीएमसी के डॉक्टर भी सुनकर हैरान रह गए। दरअसल हम बात कर रहे है चंबा जिले के एक युवक (विपिन) की। जिसे काफी लंबे समय से सीने में सीटियां बजने और इंफेक्शन की समस्या थी। जिसने पहले कई डॉक्टरों को दिखाया, मगर कोई हल ना हुआ। जिसके बाद वह अपने इलाज के लिए आईजीएमसी पहुंचा। जहां डॉक्टरों को अपनी परेशानी बताई डॉक्टरों ने मरीज के सीने के एक्सरे और सीटी स्कैन कराए, लेकिन रिपोर्ट सामान्य आई। इसके बाद डॉक्टरों ने ब्रांकोस्कोपी टेस्ट करने का फैसला लिया। रिपोर्ट देखकर डॉक्टर्स हैरान रह गए।

जानकारी के अनुसार करीब 13 साल पहले युवक ने खेलते-खेलते पेन का ढक्कन निगल लिया था। जिसे IGMC के डॉक्टरों ने निकाल दिया है। बताया गया कि साल 2006 में पेन का ढक्कन निगलने के बाद उन्हें उल्टी हुई और लगा कि ढक्कन निकल गया है। इसके बाद से उन्हें बार-बार इंफेक्शन की समस्या होने लगी। उन्हें सीने में सीटियां बजने की समस्या होने लगी। वहीं अब जाकर आईजीएमसी में हुई जांच में पता चला कि मरीज के फेफड़ों में पेन का ढक्कन फंसा हुआ है। लोकल एनेस्थीसिया और ब्रांकोस्कोपी के जरिए डॉक्टर्स ने करीब 20 मिनट के अंदर ढक्कन को निकाल दिया।
 

kirti