IGMC और टांडा मैडीकल कॉलेज को मिले 8 नए डॉक्टर

Sunday, Aug 04, 2019 - 10:59 AM (IST)

शिमला (जस्टा): आई.जी.एम.सी. और टांडा मैडीकल कॉलेज को नए 8 डाक्टर मिले हैं। प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने 8 नए असिस्टैंट प्रोफैसरों को तैनाती दी है। इन डॉक्टरों ने डी.एम., एम.सी.एच. कोर्स पूरा किया है और सरकार ने इन्हें असिस्टैंट प्रोफैसर के पद पर तैनाती दी है। इनकी तैनाती को लेकर प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार ने 2 डॉक्टरों को आई.जी.एम.सी. और 6 को टांडा मैडीकल कॉलेज में तैनात किया गया है। 

सरकार ने डी.एम. एंटोक्रिनोलॉजी डा. प्रिएंदर सिंह ठाकुर को टांडा मैडीकल कॉलेज, डी.एम. ग्रेस्ट्रोएंटोलॉजी डा. श्रुति शर्मा को सुपरस्पैशलिस्ट टांडा मैडीकल कॉलेज, डी.एम. नियोनेंटोलॉजी डा. सुरजीत कुमार भारद्वाज को सुपरस्पैशलिस्ट टांडा मैडीकल कॉलेज, एम.सी.एच. न्यूरोसर्जरी डा. श्रिश नलीन को टांडा मैडीकल कॉलेज, एम.सी.एच. प्लास्टिक सर्जरी डा. भाव्या ठाकुर को आई.जी.एम.सी. शिमला, एम.सी.एच. प्लास्टिक सर्जरी डा. नवनीत शर्मा को टांडा मैडीकल कॉलेज, एम.सी.एच. सर्जिकल औंकोलॉजी डा. रशपल सिंह आई.जी.एम.सी. शिमला और एम.सी.एच. यूरोलॉजी डा. अंगेश ठाकुर को टांडा मैडीकल कॉलेज में तैनाती दी गई है।

Ekta