मांगे न मानी तो विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ 3 अप्रैल को देगा धरना

Monday, Mar 08, 2021 - 05:00 PM (IST)

शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने अपनी 18 मांगों को लेकर विद्युत बोर्ड को 27 दिन का अल्टीमेटम दिया है, अगर 27 दिन में मांगे पूरी नहीं होती है तो भविष्य में तकनीकी कर्मचारी संघ बड़ा आंदोलन शुरू करेगा। शिमला में हुई राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के महामंत्री ने नेक राम ठाकुर ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष से तकनीकी कर्मचारी 18 मुख्य बिंदुओं को लेकर विद्युत बोर्ड से चर्चा कर रहा है लेकिन बोर्ड कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। इसलिए अब 27 दिन का नोटिस विद्युत बोर्ड को दिया गया है। तकनीकी कर्मचारियों की मुख्य मांगे ग्रेड पे, जूनियर टी मेटट की पदोन्नति अवधि को 5 साल से 3 साल करना, सर्विस कमेटी की बैठक डेढ़ वर्ष न होने जैसी 18 मांगे हैं, जिन पर विद्युत बोर्ड गंभीर नहीं है। मांगे पूरी नहीं हुई तो 3 अप्रैल को राज्य विद्युत बोर्ड के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन और फिर भी अगर विद्युत बोर्ड नहीं माना तो कर्मचारियों ने बैठक में क्रमिक अनशन पर बैठने का निर्णय लिया है।
 

Content Writer

prashant sharma