मनाली-केलांग मार्ग पर हिमस्खलन, पर्यटक वाहन चपेट में आया

punjabkesari.in Wednesday, Mar 16, 2022 - 09:51 PM (IST)

कुल्लू (संजीव जैन): मनाली-केलांग सड़क मार्ग पर बुधवार को हिमस्खलन हो गया। इस दौरान एक वाहन में सवार पर्यटक भी बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार अटल टनल रोहतांग के नोर्थ पोर्टल से केलांग के बीच तेलिंग नाला के पास बुधवार दोपहर बाद हिमस्खलन हो गया। जब हिमस्खलन का मलबा सड़क पर पहुंचा तो पर्यटक वाहन (एचपी 01ए-4248) वहां से गुजर रहा था जोकि हिमस्खलन की चपेट में आ गया। हालांकि वाहन चालक सहित सभी पर्यटक भाग्यशाली रहे लेकिन वाहन को नुक्सान पहुंचा है। हिमस्खलन का मलबा अधिक आ जाता तो सभी की जान को खतरा हो सकता था। बताया जा रहा है कि । 

वाहन में चालक दीप कुमार सहित पर्यटक विशाल बाला साहेब गडवे, शिव शंकर अपुणे, प्रतीक्षा अपुणे, गौरी गडवे गांव व डाकघर कुरदुवाडी तहसील माधा जिला सोलापुर महाराष्ट्र सवार थे। वाहन चालक सहित सभी पर्यटक समय रहते गाड़ी से निकल कर सुरक्षित स्थान पर जा पहुंचे। वहीं हिमस्खलन की सूचना मिलते ही लाहौल-स्पीति पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और बीआरओ की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला।

बता दें कि गत दिन साथ ही लगते पागल नाले में भी हिमस्खलन हुआ था। नाले के आसपास लगातार हो रहे हिमस्खलन व भूस्खलन को देखते हुए लाहौल-स्पीति प्रशासन ने नाले के पास रुकने व सैल्फी लेने के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। डीसी लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने पर्यटकों से आग्रह किया है कि नाले किनारे सैल्फी लेने के लिए न रुकें तथा वाहन चालक सतर्क होकर वाहन चलाएं। बीआरओ कमांडर कर्नल शबरिश वाचली ने कहा कि बीआरओ ने आधे घंटे के भीतर सड़क बहाल कर ली है। मनाली-केलांग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू हो गई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News