किन्नौर महोत्सव में हुआ महानाटी का आयोजन, एक साथ झूमे सैंकड़ों लोग (Video)

Thursday, Oct 31, 2019 - 04:17 PM (IST)

किन्नौर (विशेषर नेगी) : हिमाचल प्रदेश का जनजातीय जिला किन्नौर अपनी अनूठी और अलग संस्कृति और परंपरा के लिए देश-विदेश में अलग पहचान बनाए है। इसकी महत्ता को बनाये रखने व लोगों को इस के संरक्षण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के दौरान महानाटी का आयोजन किया गया। किन्नौर जिला भर से विभिन्न महिला मंडलो से आई सैकड़ों महिलाओं ने किन्नौर की समृद्ध संस्कृति और वेशभूषा को परिलक्षित किया।

इस दौरान महिलाओ ने किन्नौरी पारम्परिक परिधानों के साथ आभूषणों से सज-धज कर नाटी यानी कायंग का आनंद लिया। इस महानाटी के आयोजन का मकसद किन्नौर की अद्भुत एवं विलुप्त होती संस्कृति और परंपरा को कायम रखना और इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना था।

किन्नौर के ज़िलाधीश गोपाल चंद ने बताया चार दिवसीय किन्नौर महोत्सव को संरक्षित करने और प्रचार प्रसार के लिए महानाटी का आयोजन किया गया। ताकि किन्नौर की समृद्ध संस्कृति को संरक्षित किया जा सके और लोगो में भी इसके प्रति रुझान बढ़े। 

 

Edited By

Simpy Khanna