डिमांड पर आज एचआरटीसी चलाएगा स्पेशल बसें
punjabkesari.in Sunday, Nov 07, 2021 - 10:51 AM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो) : हिमाचल पथ परिवहन निगम धर्मशाला डिपो रविवार को यात्रियों के डिमांड के अनुसार ही स्पेशल बसें दिल्ली-चंडीगढ़ के रूट पर भेजेगा। इसके लिए बाकायदा निगम प्रशासन ने एकस्ट्रा बसों की व्यवस्था की है। दीपावली और भैयादूज के पर्व के चलते बाहरी राज्यों में रहने वाले लोगों को घर लाने के लिए निगम ने स्पेशल बसों की व्यवस्था की थी। अब इन त्यौहारों के उपरांत लोगों को उनके कार्यस्थल तक पहुंचाने के लिए भी डिमांड के अनुसार व्यवस्था करने का प्रबंध किया है। निगम प्रबंधन का कहना है कि कोरोना के चलते भी ज्यादातर लोगों द्वारा अपने निजी वाहनों का ज्यादा प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में अब रविवार को जिस तरह से यात्रियों की बुकिंग होगी उसी की तर्ज पर स्पेशल बसों को भेजा जाएगा। उधर, डी.डी.एम. एच.आर.टी.सी. धर्मशाला पंकज चड्डा ने बताया कि रविवार को दिल्ली तथा चंडीगढ़ के रूटों पर यात्रियों की बुकिंग के अनुसार ही बसों को भेजा जाएगा। यदि डिमांड अधिक आती है तो स्पेशल बसें चलाई जाएंगी, जिसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals of july month 2022: जुलाई के पहले पखवाड़े के ‘व्रत-त्यौहार’ आदि

अमेरिका में भारतीय मूल के दो लोगों ने 12 लाख डॉलर की धोखाधड़ी का दोष स्वीकार किया

राष्ट्रपति चुनाव: जमानत राशि का भुगतान न करने पर रद्द हो सकता है नामांकन

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को जलापूर्ति रहेगी प्रभावित