किन्नौर महोत्सव के लिए HRTC चलाएगा अतिरिक्त बसें, जानिए प्रशासन के क्या हैं इंतजाम

Monday, Oct 28, 2019 - 10:37 AM (IST)

किन्नौर: किन्नौर महोत्सव को सफल बनाने के लिए जनजातीय जिला किन्नौर में एचआरटीसी अतिरिक्त बसें चलाएगा। जिसके चलते प्रशासन महोत्सव की तैयारियों में जुटा हुआ है।जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांगपिओ में 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन ने महोत्सव के लिए एचआरटीसी की बस सेवा रिकांगपिओ से किन्नौर के दूरदराज क्षेत्रों के लिए भी रवाना होगी।

बता दें कि इस बार प्रशासन ने महोत्सव मेले को देखते हुए सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा है। पुलिस का मेले में सख्त पहरा होगा। वहीं दिन-रात लोगों की सुविधाओं के लिए परिवहन निगम की बसें किन्नौर की अलग-अलग पंचायतों से रिकांगपिओ के लिए चलाई जाएंगी। मेले का आनंद लेने के साथ-साथ बाजार में मेले से खरीदारी करना भी आसान हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले साल वाहनों की पार्किंग की असुविधा से मेले में आए लोगों को वाहन पार्किंग की सुविधा न होने से परेशानी उठानी पड़ी थी, लेकिन इस बार प्रशासन ने इसके लिए खास इंतजाम किया है। उन्होंने पार्किंग के लिए बाजार के बाहर वाहनों की पार्किंग का प्रबंध किया है।


 

Ekta