HRTC में 3 साल पूरे कर चुके तकनीकी कर्मचारी नहीं हुए नियमित

Friday, Mar 01, 2019 - 05:29 PM (IST)

 

शिमला (राजेश): हिमाचल पथ परिवहन निगम में तकनीकी कर्मचारियों के साथ निगम व सरकार भेदभाव कर रही है। निगम में 3 वर्ष के कार्यकाल पूरे कर चुके तकनीकी कर्मचारियों को निगम नियमित नहीं कर रही है। जबकि निगम की अन्य सभी वर्ग के कर्मचारियों को निगम द्वारा अभी हाल में ही 24 दिंसबर 2018 को नियमित किया जा चुका है। ऐसें में परिवहन तकनीकी कर्मचारी में भारी रोष व्यापत है। हिमाचल परिवहन तकनीकी कर्मचारी संघ ने निगम पर भेदभाव के आरोप लगाते हुए कहा है कि जब निगम के अन्य वर्ग के कर्मचारियों को नियमित कर चुका है।

निगम की इस भेदभाव को लेकर संघ ने निणर्य लिया है कि यदि समय रहते उनकी समस्याओं का हल नहीं करती है तो उन्हें मजबूरन आंदोलन करना होगा। जिसकी जिम्मेदारी वर्तमान सरकार और परिवहन प्रशासन की होगी। संघ के इस निणर्य को लेकर कई बैठकें भी हो चुकी है। जिसमें आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार की हैं। संघ अध्यक्ष खेम चंद का कहना है कि तकनीकी संगठन कई बार कर्मचारियों की मांग को लेकर कई बार परिवहन मंत्री से मिल चुका है। लेकिन हर बार पीसमेल कर्मचारियसों और अनुबंध तकनीकी कर्मचारियों की मांगों को उठाता रहा है। लेकिन मंत्री द्वारा हर बार आश्वासन ही मिलता रहा है। जबकि परिवहन प्रशासन वर्तमान सरकार कर्मशाला के कर्मचारियों के लिए कोई भी कार्य करने के लिए तैयार नहीं है। संघ ने एक बार फिर सरकार व निगम अधिकारियों से उनकी मांग समय से पहले पूरी करने की मांग की है।

Ekta