HRTC के 27 हड़ताली कर्मियों को मिला बर्खास्त के समय का वेतन

Friday, Sep 06, 2019 - 09:55 AM (IST)

शिमला (राजेश) : कांग्रेस कार्यकाल में बर्खास्त किए गए एच.आर.टी.सी. के 27 हड़ताली कर्मचारी नेताओं का बर्खास्त के समय का वेतन जारी कर दिया है। इसके लिए परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने निगम प्रबंधन को निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं कर्मचारी नेताओं को यह वेतन भी मिल गया है।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 में कांग्रेस कार्यकाल में हड़ताली 27 कर्मचारियों को पूर्व परिवहन मंत्री ने हड़ताल करने पर बर्खास्त कर दिया था और वेतन बंद कर दिया था। ऐसे में निगम के इन क र्मचारियों को 40 दिनों का वेतन नहीं मिला था। इस वेतन को लेकर परिवहन मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री सुभाष वर्मा विधानसभा के दौरान परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर से मिले थे और उन्हें इस संबंध में जानकारी दी थी। परिवहन मंत्री ने संघ की मांग पर 27 कर्मचारियों के वेतन की बहाली के आदेश दिए थे।

Edited By

Simpy Khanna