HPTDC के इन खूबसूरत होटलों में विंटर पैकेज शुरू, मिलेगी इतने % की छूट (PICS)

Sunday, Nov 17, 2019 - 09:41 AM (IST)

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एच.पी.टी.डी.सी.) के होटलों में विंटर पैकेज शुरू हो गया है। चयनित होटलों में शनिवार से विंटर पैकेज के तहत एच.पी.टी.डी.सी. के अधिकतर होटलों में किराए में 20 से 50 प्रतिशत तक की छूट दी गई है। पैकेज के तहत यह छूट 31 मार्च तक रहेगी। इस बीच यह छूट एच.पी.टी.डी.सी. के चयनित होटलों में 23 दिसम्बर 2016 से 2 जनवरी 2017 तक नहीं मिलेगी। 

इन होटलों में मिलेगी 20 प्रतिशत की छूट

होटल होलीडे होम, होटल हमीर हमीरपुर, होटल रोस कॉमन कसौली, होटल बुशहर रिजैंसी रामपुर, होटल श्रीखंड सराहन, होटल किन्नर कैलाश काम्पलैक्स कल्पा, टूरिस्ट इन रिवालसर, हम्टा हट्स मनाली, होटल गीतांजलि डल्हौजी, होटल चम्पक चम्बा, हिमाचल भवन चंडीगढ़। 

इन होटलों में मिलेगी 30 प्रतिशत की छूट

होटल ममलेश्वर चिंडी, पैलेस होटल चायल मेन काम्पलैक्स, होटल कुंजंम मनाली, होटल रोहतांग मनाल्सू मनाली, होटल कैसल नग्गर, क्लब हाऊस मैक्लोडगंज, होटल कश्मीर हाऊस धर्मशाला, होटल चिंतपूर्णी हाईट्स भरवाईं, होटल न्यूगल पालमपुर, होटल ईरावती चम्बा, होटल मणिमहेश डल्हौजी, होटल देवदार खजियार, होटल गौरीकुंड भरमौर, होटल टी-बड पालमपुर, होटल नुपुर नूरपुर, होटल यमुना पांवटा, होटल शिवालिक परवाणु (20 से 30 प्रतिशत तक की छूट)।

इन होटलों में मिलेगी किराए में 25 प्रतिशत की छूट

होटल पीटरहॉफ शिमला, होटल एप्पल ब्लॉसम फागू, पैलेस चायल, होटल पाइनवुड बड़ोग, होटल रेणुका जी, होटल हाटू नारकंडा, होटल हिलटॉप स्वारघाट, होटल धौलाधार धर्मशाला, होटल भागसू मैक्लोडगंज, होटल कुनाल धर्मशाला, यात्री निवास चामुंडा जी व होटल ज्वालाजी पौंग डैम (केवल फैमली सूट पर)।

Ekta