HP By-Election Result 2024: धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा 5611 मतों से जीते
punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 03:40 PM (IST)

पालमपुर (डैस्क): हिमाचल प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को हुए मतदान को लेकर आए नतीजों में धर्मशाला सीट से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने जीत हासिल की है। सुधीर शर्मा को 27529 मत हासिल हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी को 5611 मतों से हराया। देवेंद्र सिंह जग्गी को 21918 मत हासिल हुए। इसके अलावा आजाद प्रत्याशी राकेश चौधरी को 10770 और सतीश कुमार को 422 मत प्राप्त हुए। वहीं 482 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here