भयानक हादसा: तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवती की मौत
punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 06:59 PM (IST)
बीबीएन (ठाकुर): जिला पुलिस बद्दी के तहत सड़क हादसों में एक युवती की मौत और एक व्यक्ति के घायल होने का समाचार है। जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत भुड बैरियर के पास एक तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी के पीछे बैठी युवती सड़क पर गिर गई और टैंकर की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान काजल पुत्री राजकुमार निवासी मोहल्ला होलीपुरा, तहसील हसनपुरा व जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर
उधर, पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत न्यू नालागढ़ रोड पर एक स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार धर्मपाल और अंजू देवी निवासी गावं गागुवाल तहसील नालागढ़ को चोटें आई हैं। उन्हें सरकारी अस्पताल नालागढ़ पहुंचाया गया। स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। दोनों मामलों के सम्बद्ध में पुलिस ने टैंकर चालक व स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ पुलिस थाना बद्दी व नालागढ़ में अभियोग पंजीकृत कर लिए हैं। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने दोनों दुर्घटनाओं की पुष्टि की है।

