मंडी के सेरी मंच पर खूब उड़ा गुलाल, लोगों ने डीजे की धुनों पर मचाया धमाल

punjabkesari.in Sunday, Mar 24, 2024 - 11:24 PM (IST)

मंडी (रीता): रविवार को सेरी मंच पर लोगों ने होली पर्व पर डीजे की धुनों पर खूब धमाल मचाया। इस दौरान युवक-युवतियां व महिलाएं भी अपनी-अपनी टोलियों में एक-दूसरे को रंग लगाती हुईं नजर आईं। सेरी मंच पर धमाल मचाने के बाद होली के मतवालों की टोली नाचते-गाते हुए माधोराय की पालकी को उठाकर शहर का चक्कर लगाया, जिसके बाद होली समाप्त हो गई। बताते हैं कि मंडी में शिवरात्रि के बाद होली ऐसा पर्व है जिसमें राजदेवता माधोराय की भागीदारी रहती है। रियासतकाल में तो माधोराय मंदिर के प्रांगण में राजा अपने दरबारियों और शहर के लोगों के साथ होली खेलता था जबकि प्रजा के साथ भी होली खेलने का अवसर जाने नहीं छोड़ता था। इसके लिए राजा घोड़े पर सवार होकर प्रजा के बीच होली खेलने जाता था। सेरी मंच पर होली के कार्यक्रम के बाद  नगर निगम के स्वच्छता साथियों द्वारा 2 घंटे के अंदर-अंदर फायर ब्रिगेड की सहायता से पूरे शहर की साफ-सफाई व धुलाई की गई।   

मंडी की होली में गैरों पर नहीं डाला जाता है रंग
मंडी की होली की खासियत यह है कि यहां गैरों पर रंग नहीं डाला जाता और यही वजह है कि यहां पर पुरुषों के अलावा महिलाएं भी बाजार में होली खेलने आती हैं। सेरी मंच पर डीजे पर लड़कियां भी भीड़ का हिस्सा बन कर खूब नाचीं जबकि महिलाएं भी सेरी चानणी और सीढ़ियों पर नृत्यरत होकर होली का आनंद उठाती रहीं।

एसपीयू मंडी में मनाया रंगमंच कार्यक्रम
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी इकाई द्वारा होली महोत्सव के उपलक्ष्य पर विश्वविद्यालय परिसर में होली रंगमंच का आयोजन किया गया जिसमें 400 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इकाई मंत्री कनिका हरनोट ने बताया कि अब हर वर्ष विद्यार्थी परिषद छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रंगमंच का आयोजन करेगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News