रामकुमार ने किया हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ, कांग्रेस के इस नेता को बताया माफिया का फाऊंडर(Video)

punjabkesari.in Wednesday, Sep 25, 2019 - 05:06 PM (IST)

ऊना (अमित): ऊना के इंदिरा मैदान में स्थित एस्ट्रोटर्फ पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की 3 दिवसीय अंतर महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता आज शुरू हो गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. रामकुमार ने किया। 27 सितम्बर तक चलने वाले हॉकी प्रतियोगिता में 14 कॉलेजों के लगभग 250 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पहुंचे प्रो. रामकुमार ने कहा कि खेलों के जरिये युवाओं को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रखा जा सकता है, वहीं हॉकी जैसे खेल से युवा फिट भी रह सकते हैं।
PunjabKesari, Hockey Tournament Image

माफिया के फाऊंडर हैं मुकेश अग्निहोत्री

उन्होंने नेता विपक्ष द्वारा जयराम सरकार पर माफिया को संरक्षण देने के लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि इंसान जैसा काम करता है उसे वैसे ही सपने आते हैं। उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ही माफिया के फाऊंडर हैं। उन्होंने कहा कि अपने 5 साल के कार्यकाल में मुकेश अग्निहोत्री ने उद्योग मंत्री रहते हुए 68 माइनिंग लीज स्वीकृत कीं। इससे खुद ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि माफिया को बढ़ावा किसने दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में जितना जुर्माना खनन पर लगाया गया भाजपा ने उससे दोगुना जुर्माना वसूला है।
PunjabKesari, Professor RamKumar Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News