मंडी लोकसभा सीट से BJP का उम्मीदवार फाइनल, ताजा बर्फबारी से बागवानों के खिले चेहरे, Top -10 News

Sunday, Jan 13, 2019 - 04:45 PM (IST)

शिमला: 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर एक बार फिर से रामस्वरूप शर्मा चुनाव लड़ेंगे। जनवरी माह के अंत में रशिया में खेली जा रही अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पहली बार हिमाचल का खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएगा। हिमाचल में ताजा बर्फबारी से जनजीवन पूरी तरह से अस्त- व्यस्त हो गया। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप राठौर का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हिमाचल के सोलन जिला के परमाणु पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में कार्यरत मंदिर कर्मचारी सुनील कुमार का बंद कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। हिमाचल प्रदेश की ऊपरी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी-बारिश से मौसम जहां खुशनुमा हो गया है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर हिमाचल में आज घटित 10 बड़ी खबरों से हम आपको अवगत कराते हैं-

मंडी लोकसभा सीट से BJP का उम्मीदवार फाइनल
2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर एक बार फिर से रामस्वरूप शर्मा चुनाव लड़ेंगे। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने शिमला में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत में किया। रामस्वरूप से पत्रकार द्वारा पूछेंगे चुनाव लड़ने के प्रश्न पर रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि वे निश्चित तौर पर मंडी सीट से चुनाव लड़ेंगे।

बीजेपी प्रवक्ता की नेता विपक्ष को नसीहत
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और राज्य उद्योग निगम के उपाध्यक्ष राम कुमार ने नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को अपने बयानों में भाषा पर नियंत्रण रखने की चेतावनी दी है। ऊना में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राम कुमार ने मुकेश के मुख्यमंत्री कार्यालय में अध्यापक, हलवाई और धोबी का कार्य करने वाले व्यक्ति रखे जाने के ब्यान पर पलटवार किया।

सिरमौर के ऊपरी इलाकों में सीजन का तीसरा हिमपात
सिरमौर जिला के ऊपरी इलाकों में एक बार फिर बर्फबारी हुई है। जिला के ऊपरी क्षेत्र हरिपुरधार व नोहराधार में रविवार दोपहर बाद बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ, जिसके बाद एक बार फिर समूचा क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सोलन पहुंचे कुलदीप राठौर
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप राठौर का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हिमाचल के सोलन जिला के परमाणु पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

कांग्रेस अध्यक्ष बनाने में सुक्खू का बड़ा हाथ
हिमाचल कांग्रेस के नए अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि यह प्रदेश में पहली बार हुआ है कि कांग्रेस के किसी आम कार्यकर्ता को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा वह पार्टी के कभी विधायक नहीं रहे इसके बावजूद उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सौंपी है। जिसके लिए उन्होंने उनका आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए उनके नाम का प्रस्ताव स्वयं निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रखा।

ऊपरी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी से बागवानों के खिले चेहरे
हिमाचल प्रदेश की ऊपरी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी-बारिश से मौसम जहां खुशनुमा हो गया है वहीं इससे लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। राजधानी शिमला की जाखू की पहाड़ियों ने भी पूरी तरह से सफेद चादर ओढ़ ली है। साथ ही शिमला घूमने आए पर्यटकों के चेहरों पर भी रौनक आ गई है। इसके साथ ही बर्फबारी से बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में 30 सेमी, पूह 15 सेमी, कल्पा में 8 सेमी और शिमला में साढ़े तीन सेमी बर्फबारी दर्ज की गई है वहीं मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई है।

हिमाचल में बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त
हिमाचल में मौसम अभी भी खराब हैं। कुल्लू और लाहुल-स्पीति सहित प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार रात ताजा बर्फबारी से जनजीवन पूरी तरह से अस्त- व्यस्त हो गया है। विश्व प्रसिद्व रोहतांग दर्रे में 5 फुट व केलांग में 2 इंच ताजा बर्फबारी हुई है। जिससे लाहौल-स्पीति में परिवहन निगम की बसों के पहिए थम गए हैं

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मंदिर कर्मचारी का शव
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में कार्यरत मंदिर कर्मचारी सुनील कुमार का बंद कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। बता दें कि शनिवार रात पुलिस ने मौके पर घटनास्थल पहुंचकर जब दरवाजे की कुंडी तोड़ी तो अंदर सुनील कुमार अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। जब उसे चेक किया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।

इंटरनैशनल बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में पहली बार खेलेगा हिमाचल का खिलाड़ी
जनवरी माह के अंत में रशिया में खेली जा रही अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पहली बार हिमाचल का खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएगा। अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग टूर्नामैंट के लिए पटियाला में नैशनल बॉक्सिंग कैंप के दौरान हुए ट्रायल में सुपर हैवी वेट में हिमाचल के अतुल ठाकुर का चयन हुआ है। अतुल ठाकुर हिमाचल पुलिस में तैनात हैं और बिलासपुर के रहने वाले हैं, वहीं पिछले कई सालों से हिमाचल पुलिस के लिए खेल रहे हैं।

अब एक महीना लजीज व्यंजन खाएंगे गिरिपार के लोग
सिरमौर जिला के गिरीपार में मनाए जाने वाले ही माघी पर्व की शुरुआत हो गई है। इलाके में यह पर्व आगामी करीब 1 माह तक मनाया जाएगा। इस खास पर्व के लिए करीब 2 माह पहले ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस दौरान मेहमानों की खूब खातिरदारी की जाती है और मेहमानों के लिए विशेष पहाड़ी व्यंजन बनाए जाते हैं।
 

kirti