हिमाचल को जल्द ही मिलेंगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें, पढ़ें पूरी खबर

Sunday, Sep 01, 2019 - 04:27 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार से जल्द ही 100 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। इस संबंध में केंद्रीय मंत्रालय ने हिमाचल के प्रस्ताव पर पत्र लिखा है, जिसमें 15 नवंबर तक इससे संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी करने को कहा गया है। इन इलेक्ट्रिक बसों को खरीदने के लिए परिवहन विभाग तैयारी में जुट गया है। यह जानकारी परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने विधानसभा में दी। परिवहन मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य के 8 जिलों के लिए इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की अनुमति दी है। अगर 15 नवंबर तक बसें नहीं खरीदी जाती हैं तो केंद्र का ऑफर खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्रालय ने 1660 करोड़ रुपए की राशि बसों को खरीदने के लिए कैंपा के तहत जारी की है। बसों की कमी के कारण ओवरलोडिंग की समस्या को दूर करने में इलेक्ट्रिक बसें कारगर साबित होंगी।






 

Ekta