31 मई से अनलॉक हो जाएगा हिमाचल, 5 घंटे के लिए खुलेगी सभी दुकानें: सीएम

Friday, May 28, 2021 - 06:44 PM (IST)

शिमला (योगराज) : हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 31 मई तक कोरोना कफ्र्यू लगाया गया था। अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि 31 मई से हिमाचल प्रदेश में अनलाॅक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि 31 मई केबाद से सभी दुकानें 5 घंटे के लिए खुलेगी। दुकानें खुलने का समय सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इसके अलावा प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर भी कर्मचारियों की 30 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे, लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं चलेगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कोविड को लेकर रिव्यु मीटिंग हुई है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अनलॉक को लेकर प्रेजेंटेशन दी गयी है। इसे बाद उक्त निर्णय लिए गए हैं। हालांकि 5 जून को कैबिनेट बैठक भी होना है, जिसमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट और शिक्षण संस्थानों और अन्य रियायतों पर निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल 5 जून तक प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान बंद है। 
 

Content Writer

prashant sharma