हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, पांच दिनों तक बारिश के आसार; इन 3 जिलों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट

punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 12:33 PM (IST)

Himachal Weather Update : हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आगामी दिनों में राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 22 और 23 मई को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है।

हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 19 मई से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसका असर प्रदेश के अधिकांश भागों में 23 मई तक देखने को मिलेगा। 19, 20 और 21 मई को भी राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं सप्ताह के शेष दिनों में मौसम सामान्यतः शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के कुछ क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के मुताबिक, अगले चार से पांच दिनों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा अधिकतम तापमान में भी धीरे-धीरे 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने के आसार हैं। वहीं, रविवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News