Himachal Weather : मैदानी इलाकों की रातें शिमला से ज्यादा ठंडी, जानें कब तक शुष्क रहेगा मौसम

punjabkesari.in Friday, Nov 20, 2026 - 01:13 PM (IST)

Himachal Weather Update : हिमाचल में ठंड का असर बढ़ रहा है और मैदानी व निचले इलाकों की रातें शिमला से ज्यादा ठंडी दर्ज की गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, वीरवार सुबह सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री, ऊना में 7.3 डिग्री और बिलासपुर में 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शिमला का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार,  कुकुमसरी में सबसे कम माइनस 3.8 डिग्री और केलांग में माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। अन्य प्रमुख स्थानों पर न्यूनतम तापमान मनाली में 2.8, कल्पा में 3, सेओबाग में 3, बजौरा में 3.4, भुंतर में 3.7, सोलन में 5, चंबा में 5.8, बरठीं में 6.1, मंडी में 6.2, पालमपुर में 6.5, कांगड़ा में 7.9, भरमौर में 8, जुब्बड़हट्टी में 10, नाहन में 11.1, धर्मशाला में 12, नेरी में 12.1, सराहन में 15.3 और पांवटा साहिब में 16 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार,  25 नवंबर तक प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News