Himachal Weather Update : हिमाचल में 2 दिन बारिश के आसार, जानें IMD का ताजा अपडेट
punjabkesari.in Friday, May 15, 2026 - 06:46 PM (IST)
Himachal Weather Update : हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के कई मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले 2 दिन बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 16 मई को प्रदेश के कुछ मध्यम और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 17 मई को भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब रहने और वर्षा होने के आसार बने हुए हैं, जबकि 18 मई से 20 मई तक प्रदेशभर में मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिलने की संभावना है, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है।
वहीं, मौसम में बदलाव के चलते तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। विभाग ने लोगों, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को मौसम की ताजा जानकारी लेते रहने की सलाह दी है।

