Himachal: चकलोट के लिए बस चलाने की मांग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

punjabkesari.in Friday, Jan 30, 2026 - 02:27 PM (IST)

रामपुर बुशहर, (नोगल): जनकल्याण समिति पंद्रहबीश की बैठक समिति के उपाध्यक्ष तुलसू राम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति ने करीब 3 वर्षों से बंद बागासराहन बस को चकलोट तक दोबारा से चलाने की मांग की। बैठक में समिति के सदस्यों ने बताया कि यह बस रामपुर से चकलोट चलती थी, लेकिन इसके बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

समिति के सदस्यों ने इस बारे आर.टी.ओ. शिमला से भी सम्पर्क किया। इसके उपरांत इस बस रूट को एच.आर.टी.सी. कुल्लू से लिया है।समिति ने एच.आर.टी.सी. प्रबंधन से इस बस रूट को दोबारा से शुरू करने की मांग की है, अन्यथा एच.आर.टी.सी. प्रबंधन के खिलाफ सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन में समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत के लोगों को भी शामिल करेगी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News