2 दिवसीय दाैरे पर सोनिया और प्रियंका गांधी पहुंचीं शिमला, रजनी पाटिल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, Oct 12, 2025 - 06:46 PM (IST)

हिमाचल डैस्क: रोहतांग दर्रा पर चारों ओर बिछी बर्फ की सफेद चादर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आधुनिक हिमाचल के निर्माता और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला पहुंच गई हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने क्रैच, प्ले स्कूल, डे केयर सैंटर व किंडर गार्डन, नर्सरी व बालवाड़ी के लिए एडवाइजरी जारी की है। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने आराेप लगाया कि केंद्र सरकार ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) कानून काे कमजोर करने का काम किया है। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। इंदौरा के डमटाल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जम्मू से राजस्थान जा रहे एक सीमैंट से भरे टैंकर के कैबिन में अचानक आग लग गई। हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियाें में कुछ गैर-जिम्मेदार पर्यटक हुड़दंगबाजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। थाना बरोटीवाला के बटेढ़ गांव में 14 वर्षीय बच्चे की अलमारी के नीचे दबने से मौत हो गई।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा 'जन्नत का दरवाजा', अढ़ाई फुट माेटी बर्फ की चादर से ढका 'रोहतांग' कर रहा इंतजार
रोहतांग दर्रा पर चारों ओर बिछी बर्फ की सफेद चादर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कुल्लू-मनाली के मशहूर पर्यटन स्थल 13,050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रे में अढ़ाई फुट मोटी बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। बीआरओ के जवान बर्फ हटाते हुए रोहतांग दर्रे पर पहुंच गए हैं। यह दर्रा पर्यटकों के लिए जल्द ही बहाल हो जाएगा। 

साेमवार काे हाेगा स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, सोनिया और प्रियंका गांधी पहुंचीं शिमला
आधुनिक हिमाचल के निर्माता और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला पहुंच गई हैं। सोमवार को सुबह 10 बजे ऐतिहासिक रिज मैदान के दौलत पार्क में स्थापित वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का सोनिया गांधी द्वारा अनावरण किया जाएगा...

क्रैच, प्ले स्कूल, डे केयर सैंटर व नर्सरी स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी, इन नियमाें का करना हाेगा पालन
महिला एवं बाल विकास विभाग ने क्रैच, प्ले स्कूल, डे केयर सैंटर व किंडर गार्डन, नर्सरी व बालवाड़ी के लिए एडवाइजरी जारी की है। ऐसे में इन सैंटर को उक्त नियमों के तहत ही सैंटर संचालित करने होंगे। सैंटर में तीन से छह वर्ष के बच्चों की क्लास में 20 छात्र और तीन वर्ष से कम आयु के बच्चों की क्लास में 10 से ज्यादा छात्र इनरोल होंगे। 

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने साधा निशाना, कहा-केंद्र सरकार ने आरटीआई कानून काे किया कमजोर
केंद्र सरकार ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) कानून काे कमजोर करने का काम किया है। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने रविवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि डाॅ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने सोनिया गांधी के नेतृत्व में 12 अक्तूबर 2005 को देश के नागरिकों को आरटीआई की सौगात दी थी। 

नशा माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार, कार से 6 किलो चरस बरामद, मंडी के 3 युवक गिरफ्तार
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। नूरपुर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ऑल्टो कार से 6 किलो से अधिक चरस की खेप बरामद कर मंडी जिले के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। 

पहाड़ाें पर हुड़दंगबाजी, लाहौल के खंगसर में चलती गाड़ी से बाहर लटका युवक
हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियाें में कुछ गैर-जिम्मेदार पर्यटक हुड़दंगबाजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला लाहौल के खंगसर इलाके का है, जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हाईवे पर जा रहे सीमैंट से भरे टैंकर के कैबिन में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
इंदौरा के डमटाल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जम्मू से राजस्थान जा रहे एक सीमैंट से भरे टैंकर के कैबिन में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि ड्राइवर ने समय रहते सूझबूझ दिखाते हुए चलते टैंकर से कूदकर अपनी जान बचा ली।

कार में नशीले पदार्थाें की तस्करी का पर्दाफाश, चिट्टे और भुक्की के साथ 3 युवक गिरफ्तार
सोलन पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिट्टे और भुक्की के साथ 3 युवकाें काे गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार शहर पुलिस चौकी की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 4.43 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) और 503 ग्राम चूरा-पोस्त (भुक्की) बरामद की है।

हिमाचल में दिल दहला देने वाली घटना: अलमारी के नीचे दबकर 14 वर्षीय मोहित की मौत
थाना बरोटीवाला के बटेढ़ गांव में 14 वर्षीय बच्चे की अलमारी के नीचे दबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बटेढ़ गांव में कांगड़ा जिले के तहसील डाडासीबा गांव भलवाल का एक परिवार किराए के मकान में रहता है। बच्चे के माता-पिता एक कंपनी में काम करते हैं।

पुलिस ने कुल्लू से दबाेचा मुख्य आरोपी, NIT के छात्रों को सप्लाई की थी चरस की खेप
हमीरपुर सदर थाना पुलिस ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के दो छात्रों को चरस सप्लाई करने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाना प्रभारी इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने शनिवार को कुल्लू में दबिश देकर मुख्य आराेपी को दबोचा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News