वन मित्रों की नियुक्ति वन मित्र पॉलिसी के अंतर्गत होगी, BPL सूची में होगा संशोधन, 3 दिन रहेगा भारी बारिश का ऑरैंज अलर्ट,, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें
punjabkesari.in Wednesday, Aug 20, 2025 - 11:22 PM (IST)

हिमाचल डैस्क: वन मित्रों की नियुक्ति वन मित्र पॉलिसी के अंतर्गत की गई है। पशु मित्रों के संबंध में एक अलग योजना अधिसूचित की गई, जबकि रोगी मित्रों के मामले में अभी तक ऐसी कोई योजना अधिसूचित नहीं की गई है। मानसून की मार झेल रहे हिमाचल के चम्बा जिला में बुधवार तड़के 2 बार भूकंप आया। यहां एक घंटे में 2 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 3.27 बजे 3.3 तीव्रता का पहला भूकंप आया, जिसके बाद 4.39 बजे 4.0 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया।
पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां
प्रश्र काल : वन मित्रों की नियुक्ति वन मित्र पॉलिसी के अंतर्गत होगी, BPL सूची में होगा संशोधन
वन मित्रों की नियुक्ति वन मित्र पॉलिसी के अंतर्गत की गई है। पशु मित्रों के संबंध में एक अलग योजना अधिसूचित की गई, जबकि रोगी मित्रों के मामले में अभी तक ऐसी कोई योजना अधिसूचित नहीं की गई है।
Weather Update: 3 दिन रहेगा भारी बारिश का ऑरैंज अलर्ट, 26 से फिर यैलो अलर्ट
मानसून की मार झेल रहे हिमाचल के चम्बा जिला में बुधवार तड़के 2 बार भूकंप आया। यहां एक घंटे में 2 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 3.27 बजे 3.3 तीव्रता का पहला भूकंप आया, जिसके बाद 4.39 बजे 4.0 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया।
Shimla: HPU के शिक्षा विभाग सहित सरकारी व निजी बीएड कालेजों में 4336 सीटें खाली
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीएड में प्रवेश के लिए पहले राऊंड की काऊंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को खाली सीटों का ब्यौरा जारी किया। जारी किए ब्यौरे के अनुसार एचपीयू के शिक्षा विभाग सहित सरकारी व निजी बीएड कालेजों में 4336 सीटें खाली रह गई हैं।
Una: फिल्मी स्टाइल में पुलिस कर्मियों को चकमा देकर कैदी हुआ फरार, जानें मामला
जिला जेल लाए जा रहे एक विचाराधीन कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सोलन में पेशी के बाद बनगढ़ स्थित जेल में लाया जा रहा पोक्सो एक्ट में नामजद कैदी मैहतपुर से पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फिल्मी स्टाइल में फरार हो गया।
विधानसभा: रोजगार को लेकर पूछे गए प्रश्न का मुख्यमंत्री जवाब देने में असमर्थ : जयराम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सदन में भाजपा विधायकों द्वारा रोजगार को लेकर पूछे गए प्रश्न का जवाब देने में मुख्यमंत्री असमर्थ नजर आए।
Shimla: पूर्व भाजपा सरकार में केवल बिकती रही नौकरियां : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में कोई भर्ती नहीं हुई केवल नौकरियां बिकती रही। अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में पेपर लीक किए गए। हमने भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे को अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड को भंग किया।
Bilaspur: 20 सितम्बर तक इन स्थानों में नहीं देना पड़ेगा टोल, अधिसूचना जारी
कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर बिलासपुर जिला की सीमा के अंदर बार-बार भूस्खलन होने से बाधित हो रहे फोरलेन पर अब पर्यटकों व स्थानीय लोगों को एक महीने टोल नहीं देना पड़ेगा।
Shimla: 25,916 प्रभावितों को विशेष राहत पैकेज के तहत दिए 256.57 करोड़ रुपए : नेगी
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि उन्होंने कहा कि पिछले 3 वर्षों में प्रदेश सरकार को आपदा के तहत विभिन्न मदों में 3578.63 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं। इसमें से केंद्र सरकार द्वारा 3247.64 करोड़ रुपए तथा राज्य सरकार द्वारा 330 करोड़ 99 लाख रुपए का योगदान किया गया।
Himachal: सिरमौर में इस साल 178 नशा तस्कर गिरफ्तार...11 महिलाएं भी शामिल, करोड़ों की संपत्ति सीज
जिला सिरमौर में दिन-प्रतिदिन नशे का कारोबार बढ़ रहा है। नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए थाना स्तर के अतिरिक्त विशेष टीमें भी गठित की गई हैं।
Chamba: दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई अनाथ नाबालिगा ने दिया बच्चे को जन्म, 2 आरोपी गिरफ्तार
जनजातीय क्षेत्र पांगी से एक घटना सामने आई है, जिसने सरकार के 'चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट' के दर्जे पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां स्थित किलाड़ के एक अनाथ आश्रम में रहने वाली 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ है।