कहीं फटा बादल तो कहीं गिरे ग्लेशियर, संवेदनशील पदों पर लंबे समय से आसीन अधिकारियों के होंगे तबादले, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Friday, Feb 28, 2025 - 07:42 PM (IST)

हिमाचल डैस्क: हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी है। कांगड़ा जिले के अंतर्गत आते उपमंडल बैजनाथ के छोटा भंगाल की लुआई पंचायत में बदल फटने की घटना हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विभिन्न विभागों लंबे समय से संवेदनशील पदों पर आसीन अधिकारियों को तब्दील करने के निर्देश दिए हैं। सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में हरियाणा के पंचकूला का एक युवक लापता हो गया है, जबकि दूसरे युवक को रैस्क्यू कर लिया गया है। पर्यटन नगरी मनाली में भारी हिमपात खुशियों सहित आफत लेकर भी आया। सुजानपुर में 12 से 15 मार्च तक आयोजित होने वाले राष्ट्र स्तरीय होली मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। रोहड़ू के अनु इलाके में दो नकाबपोश युवकों ने एक नेपाली व्यक्ति को सरप्राइज देने के बहाने बिल्डिंग के अंदर बुलाया और फिर उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। हिमाचल पथ परिवहन निगम बिलासपुर डिपो मौजूदा समय घाटे में चल रहा है।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

बारिश-बर्फबारी के चलते 4 नैशनल हाईवे समेत 250 से अधिक सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश और बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बारिश-बर्फबारी और भूस्खलन के चलते प्रदेश में 4 नैशनल हाईवे समेत 250 से अधिक सड़कें बंद हैं।

छोटा भंगाल में बादल फटने से तबाही, भरमौर और किन्नौर में गिरे ग्लेशियर
हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर लगातार जारी है। भारी बारिश के चलते जहां नदी-नाले उफान पर है तो वहीं प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बादल फटने और ग्लेशियर गिरने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिले के अंतर्गत आते उपमंडल बैजनाथ के छोटा भंगाल की लुआई पंचायत में बदल फटने की घटना हुई है। 

संवेदनशील पदों पर लंबे समय से आसीन अधिकारियों के होंगे तबादले, CM ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विभिन्न विभागों लंबे समय से संवेदनशील पदों पर आसीन अधिकारियों को तब्दील करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले भी वर्तमान सरकार की तरफ से ऐसे अधिकारियों को तब्दील किया गया था तथा अब फिर से इस प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। 

दोस्त के साथ चूड़धार यात्रा पर गया पंचकूला का युवक जंगल में भटका रास्ता, सर्च ऑप्रेशन शुरू
जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में हरियाणा के पंचकूला का एक युवक लापता हो गया है, जबकि दूसरे युवक को रैस्क्यू कर लिया गया है। लापता युवक की तलाश में पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें चूड़धार के जंगलों में जुटी हैं। शुक्रवार को सर्च ऑप्रेशन के दौरान युवक का सुराग न लग पाने के चलते प्रशासन ने एसडीआरएफ को इसकी जानकारी दी। 

मनाली में बर्फ 'भारी', देवदार का पेड़ गिरने से माता हिडिम्बा मंदिर की छत काे पहुंचा नुक्सान
पर्यटन नगरी मनाली में भारी हिमपात खुशियों सहित आफत लेकर भी आया। बर्फबारी के कारण जगह-जगह पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। शुक्रवार को माता हिडिम्बा मन्दिर पर देवदार का पेड़ गिर गया, जिससे मन्दिर की छत को नुक्सान पहुंचा है।

सुजानपुर होली मेले में 51.11 लाख में लगेंगे झूले, प्रशासन को इस बार 22.39 लाख का घाटा
सुजानपुर में 12 से 15 मार्च तक आयोजित होने वाले राष्ट्र स्तरीय होली मेले की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इस बार झूलों और डोम की नीलामी प्रशासन के लिए उतनी फायदेमंद साबित नहीं हुई।हर साल की तरह इस बार भी बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए चौगान मैदान में झूले लगाए जाएंगे। 

सरप्राइज देने के बहाने 2 युवकों ने बिल्डिंग से नीचे फैंका नेपाली व्यक्ति, पुलिस जांच में जुटी
रोहड़ू के अनु इलाके में दो नकाबपोश युवकों ने एक नेपाली व्यक्ति को सरप्राइज देने के बहाने बिल्डिंग के अंदर बुलाया और फिर उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इस घटना में नेपाली युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में भर्ती है।

2 युवकों ने घर में घुसकर मां पर किया कुल्हाड़ी से हमला, बेटे का दबाया गला
जोघों थाने के तहत बनियाला गांव के 2 युवकों ने एक घर में घुसकर एक विधवा महिला व उसके बेटे पर धारदार हधियार से हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। घायल अवस्था में उसे पहले नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया है।

एचआरटीसी की 'आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपया', एक ही महीने में हो गया इतने करोड़ का घाटा
हिमाचल पथ परिवहन निगम बिलासपुर डिपो मौजूदा समय घाटे में चल रहा है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक बिलासपुर डिपो को इस समय करीब डेढ़ करोड़ रुपए महीने का घाटा हो रहा है। इतना ही नहीं इस डिपो के लंबे रूट भी घाटे में हैं। 

सोलन में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ कांगड़ा का युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 190 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता दोहरी दीवार के समीप गश्त और नाकाबंदी के दौरान मिली है।  गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकुश (31) निवासी गग्गल, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News