गोल्‍डन गर्ल सीमा ने एशिया स्तर पर रचा इतिहास, नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को सरकार का तोहफा, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, Oct 20, 2024 - 08:17 PM (IST)

हिमाचल डैस्क: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर जुबानी हमला बोला है। हाॅन्गकाॅन्ग में आयोजित एशिया स्तर की 10000 मीटर दौड़ में हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला की उड़नपरी व गोल्‍डन गर्ल नाम से विख्यात सीमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को दिवाली से पहले 6 लंबित पोस्ट कोड के नतीजे घोषित करने के निर्देश दिए हैं। शिमला जिला के विकास खंड रोहड़ू की पंचायत करासा के प्रधान को मनरेगा व अन्य विकास कार्यों में धांधली करने पर निलंबित कर दिया गया है। फ्लाइंग फैस्टीवल एंड हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-2024 के दौरान आयोजित पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में नेपाल के अमन थापा ने पहला स्थान हासिल किया। दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय वेदांता हाफ मैराथन में हिमाचल के धावक सावन बरवाल विजेता बने हैं। मंडी जनपद के आराध्य बड़ा देव कमरुनाग पहली बार कुल्लू आएंगे। बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिक्टैशन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टैक्सी से 1.511 किलोग्राम चरस बरामद की है। प्रागपुर गरली के निकटवर्ती गांव मणी (सूही) की 6 वर्षीय नाम्या पुत्रि अंकुश शर्मा ने अपनी छोटी सी आयु में अंबाला हरियाणा में हुई फैशन प्रतियोगिता में लिटिल मिस हरियाणा का खिताब जीता है।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

जयराम ठाकुर ने साधा निशाना, बोले-पूर्व सरकार में हुए विकास कार्यों का फीता काट रहे सीएम सुक्खू
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू पूर्व सरकार द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों का फीता काटते हुए कहते हैं कि जयराम ठाकुर की सरकार ने कुछ नहीं किया, जबकि सुक्खू सरकार ने लोगों को नौकरी से निकालने...

गोल्‍डन गर्ल सीमा ने रचा इतिहास, एशिया स्तर पर 10000 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड
हाॅन्गकाॅन्ग में आयोजित एशिया स्तर की 10000 मीटर दौड़ में हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला की उड़नपरी व गोल्‍डन गर्ल नाम से विख्यात सीमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ सीमा ने न केवल अपनी कड़ी मेहनत और लगन का परिचय दिया, बल्कि पूरे भारत को गर्व महसूस करवाया है। 

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को सरकार का तोहफा, दिवाली से पहले घोषित होंगे 6 पोस्ट कोड के नतीजे
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को दिवाली से पहले 6 लंबित पोस्ट कोड के नतीजे घोषित करने के निर्देश दिए हैं। इनमें पोस्ट कोड-939 (जेओए आईटी) के लिए 295 पद, पोस्ट कोड-903 (जेओए आईटी) के लिए 82 पद, कॉपी होल्डर के लिए पोस्ट कोड-982, वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर के लिए पोस्ट कोड-992, साइकोलॉजिस्ट के लिए पोस्ट कोड-994 और वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर के लिए पोस्ट कोड-997 शामिल हैं। 

मनरेगा और अन्य विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने पर पंचायत प्रधान निलंबित
शिमला जिला के विकास खंड रोहड़ू की पंचायत करासा के प्रधान देव राज को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम और 15वें वित्त आयोग के तहत किए जाने वाले विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने पर निलंबित कर दिया है। 

नेपाल के अमन थापा ने लगातार दूसरी बार जीती पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता
जुन्गा में 4 दिनों तक चले फ्लाइंग फैस्टीवल एंड हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-2024 के दौरान आयोजित पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में नेपाल के अमन थापा ने पहला स्थान हासिल किया। अमन थापा ने लगातार दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है। 

जोगिंद्रनगर के सावन बरवाल बने अंतर्राष्ट्रीय वेदांता हाफ मैराथन दिल्ली के विजेता
दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय वेदांता हाफ मैराथन इस बार भी 20 अक्तूबर को आयोजित हुई। 21 किलोमीटर लंबी इस हाफ मैराथन को हिमाचल के धावक सावन बरवाल ने मात्र 62 मिनट में पूरा कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। उन्हें मैडल व 4 लाख रुपए की नकद ईनाम राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई है। 

इस दिन पहली बार कुल्लू पहुंचेंगे मंडी के आराध्य बड़ा देव कमरुनाग
मंडी जनपद के आराध्य बड़ा देव कमरुनाग पहली बार कुल्लू आएंगे। 23 अक्तूबर को बड़ादेव कुल्लू के गदौरी पहुंचेंगे। बड़ादेव के साथ उनके पुत्र देवता बालाटिका टूंग्रा भी कुल्लू आ रहे हैं। गदौरी में इनका देव बालाटिका के साथ मिलन होगा, जिसके सैंकड़ों लोग साक्षी बनेंगे।

देव महाकुंभ संपन्न, भगवान रघुनाथ से विदाई लेकर देवालय रवाना हुए देवी-देवता
अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में शामिल हुए 25 से अधिक देवी-देवता उत्सव संपन्न होने के बाद रविवार को भगवान रघुनाथ से विदाई लेकर अपने देवालय रवाना हो गए। हालांकि अधिकतर देवी-देवता रथयात्रा संपन्न होने के बाद शनिवार को अपने देवालय रवाना हो गए थे, लेकिन ऊझी घाटी और भुंतर क्षेत्र के देवी-देवता अस्थायी शिविर में बैठे रहे।

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर टैक्सी से चरस की खेप बरामद, कुल्लू के 3 तस्कर गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिक्टैशन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टैक्सी से 1.511 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में कुल्लू जिला के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

प्रागपुर गरली की 6 वर्षीय नाम्या शर्मा ने जीता लिटिल मिस हरियाणा का खिताब
प्रागपुर गरली के निकटवर्ती गांव मणी (सूही) की 6 वर्षीय नाम्या पुत्रि अंकुश शर्मा ने अपनी छोटी सी आयु में अंबाला हरियाणा में हुई फैशन प्रतियोगिता में लिटिल मिस हरियाणा का खिताब जीतकर देवभूमि हिमाचल का नाम रोशन किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News