दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, वंदे भारत एक्सप्रैस ट्रेन पर दूसरे दिन भी किया पथराव, पढ़ें हिमाचल की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, Oct 06, 2024 - 09:59 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। इस भेंट में उन्होंने हरोली विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क की प्रगति पर चर्चा की और इसके लिए अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता जताई। भारतीय रेलवे की आधुनिक और प्रतिष्ठित वंदे भारत एक्सप्रैस ट्रेन शरारती तत्वों के निशाने पर है। वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक रेल सेवा को जहां विभिन्न राज्यों में पथराव की घटनाओं का सामना करना पड़ा है, वहीं अब हिमाचल प्रदेश जैसे शांत राज्य में भी 2 दिन के अंदर ट्रेन को शरारती तत्वों ने निशाना बनाया है।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

Himachal: दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, बल्क ड्रग पार्क के लिए मांगी अतिरिक्त राशि
 हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। इस भेंट में उन्होंने हरोली विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क की प्रगति पर चर्चा की और इसके लिए अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता जताई।

Una: वंदे भारत एक्सप्रैस ट्रेन पर दूसरे दिन भी किया पथराव
भारतीय रेलवे की आधुनिक और प्रतिष्ठित वंदे भारत एक्सप्रैस ट्रेन शरारती तत्वों के निशाने पर है। वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक रेल सेवा को जहां विभिन्न राज्यों में पथराव की घटनाओं का सामना करना पड़ा है, वहीं अब हिमाचल प्रदेश जैसे शांत राज्य में भी 2 दिन के अंदर ट्रेन को शरारती तत्वों ने निशाना बनाया है।

Shimla: प्रदेश सरकार की अब खेल-खिलाड़ी टैक्स लगाने की योजना : जयराम ठाकुर
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने खेल के मैदानों और खेल के सामान के इस्तेमाल के लिए सरकार द्वारा पैसे की मांग को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि टॉयलेट टैक्स के बाद अब सरकार खेल-खिलाड़ी टैक्स योजना लेकर आई है, जिसके तहत खेल और खिलाड़ियों के ऊपर टैक्स लगा रही है।

Shimla: एचआरटीसी में 327 ई-बसों की खरीद अंतिम चरणों में
एचआरटीसी मेें नई 327 ई-बसों की खरीद की टैंडर प्रक्रिया अंतिम चरणों में है। इसके लिए टैंडर प्रक्रिया जारी है। बसों की खरीद को लेकर दो कंपनियां आगे आई हैं।

Shimla: अब बिजली मीटर होंगे आधार कार्ड से लिंक, उपभोक्ताओंं की होगी E-KYC
हिमाचल में अब राशन कार्ड की तरह बिजली मीटर भी आधार नंबर से लिंक होंगे। बोर्ड प्रबंधन मकानों में लगे हुए मीटरों की ईकेवाईसी करेगा। यह ईकेवाईसी बिजली बोर्ड के कर्मचारी घर-द्वार पर करेंगे।

Chamba: महिला की संदिग्ध परिस्थितयों में मौ/त, मायका पक्ष की शिकायत पर पति गिरफ्तार
चम्बा जिले के विकास खंड मैहला की सुनारा पंचायत में एक 39 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई है। वहीं मायका पक्ष ने बेटी की मौत के लिए उसके पति को जिम्मेदार ठहराया है तथा उस पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

Una: अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना, बोले-झूठ की फैक्टरी से निकली है कांग्रेस पार्टी
हमीरपुर लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी सरकार पर तीखा हमला किया है।

Kullu: मनाली में आलू ग्राऊंड के पास तेज रफ्तार कार ने बस को मारी टक्कर, कार चालक की मौ/त
मनाली में आलू ग्राऊंड के समीप एक कार और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान केशव राम (54) पुत्र झाणु राम निवासी गांव छुछल, डाकघर रोपा, तहसील पधर व जिला मंडी के रूप में की गई है।

Himachal: बीड़ बिलिंग से टैंडम उड़ान भरने के बाद पैराग्लाइडर क्रैश, पायलट और पर्यटक घायल
विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग में अगले माह होने वाले विश्व कप से पहले एक दुर्घटना सामने आई है। बीड़ बिलिंग से उड़ान भरने के दौरान पायलट और पर्यटक दुर्घटना का शिकार हो गए हैं।

Mandi: प्राकृतिक खेती ने बदली किसान आशा राम की किस्मत, हर साल लाखों में हो रही आमदनी
किसानों की जी तोड़ मेहनत और राज्य सरकार से मिलने वाले प्रोत्साहन से राज्य में सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती को निरंतर बढ़ावा मिल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News