सुक्खू-अग्निहोत्री आज लेंगे सीएम व डिप्टी सीएम की शपथ, 4 दिनों तक धुंध का अलर्ट, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, Dec 11, 2022 - 06:22 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे और मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री होंगे। मुख्यमंत्री घोषित होने के बाद विधानसभा से सुखविंदर सिंह सुक्खू सीधे राजभवन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा किया। सुक्खू को पार्टी के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह का आलोचक माना जाता था। शीत मरुस्थल के नाम से विख्यात जनजातीय क्षेत्र जिला किन्नौर को कड़कती ठंड ने जकड़ना शुरू कर दिया है। हिमाचल में जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हुआ है वहीं मैदानी इलाकों में आगामी 4 दिनों तक धुंध लोगों के लिए परेशानी का कारण बनेगी। चम्बा जिला के पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत अंगीठी की गैस लगने से महिला की मौत का मामला सामने आया है। 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

हिमाचल के नए CM बने सुखविंदर सुक्खू, उप-मुख्यमंत्री के नाम का भी हुआ ऐलान
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे और मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री होंगे। शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना गया। इस बैठक में दोनों पर्यवेक्षक-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा पार्टी के राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला मौजूद थे। 

राजभवन पहुंचे सुखविंदर सिंह सुक्खू, सरकार बनाने का किया दावा
मुख्यमंत्री घोषित होने के बाद विधानसभा से सुखविंदर सिंह सुक्खू सीधे राजभवन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा किया। इस अवसर पर मुख्य चुुनाव पर्यवेक्षक व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, सह-प्रभारी तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह व मुकेश अग्रिहोत्री भी मौजूद रहे।

हिमाचल की राजनीति में पहले डिप्टी सीएम बनने जा रहे मुकेश अग्निहोत्री
ऊना जिले की हरोली तहसील के अंतर्गत आते गांव गोंदपुर जयचंद के रहने वाले मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल की राजनीति में पहले उपमुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने राजनीति में सीधे ही विधायकी से कदम रखा। मुकेश अग्निहोत्री का जन्म पंजाब के संगरूर में 9 अक्तूबर 1962 को डीपीआरओ रहे ओंकार चंद शर्मा के घर हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा ऊना जिले में ही हुई। 

कभी दूध भी बेचा करते थे सुक्खू, वीरभद्र सिंह के माने जाते थे आलोचक
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं चार बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू छात्र राजनीति से उभरकर पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं। सुक्खू अब हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना गया। सुक्खू को पार्टी के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह का आलोचक माना जाता था।

भावुक हुईं सुक्खू की माता, बोलीं-बेटे को बोला है सबके काम करना पर रिश्वत मत लेना
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश का नया सीएम बनाने का औपचारिक एलान होते ही उनके घर और हमीरपुर जिले में जश्न शुरू हो गया है। शनिवार शाम को विधानसभा परिसर शिमला में हंगामे के बीच हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक इसकी घोषणा की गई। 11 दिसम्बर को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

हिमरी टॉप में ट्रैकिंग के दौरान लापता बैजनाथ के ट्रैकर का शव बरामद
होमगार्ड के कंपनी कमांडर कमल भंडारी के नेतृत्व में 4 सदस्यीय तथा अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण खेल संस्थान मनाली के वरिष्ठ माऊंटेनियरिंग एंड स्नो रैस्क्यू प्रशिक्षक लुदर सिंह के नेतृत्व में 8 सदस्यीय खोज एवं बचाव दल ने गत दिन लग वैली की देवगढ़ पंचायत के हिमरी टॉप में ट्रैकिंग के दौरान लापता हुए जिला कांगड़ा के सुरेश कुमार (34) पुत्र गंगा राम के शव को खोज निकाला है। 

किन्नौर में जमने लगे नदी-नाले, बारालाचा व रोहतांग दर्रे में 8 इंच से अधिक हिमपात
शीत मरुस्थल के नाम से विख्यात जनजातीय क्षेत्र जिला किन्नौर को कड़कती ठंड ने जकडऩा शुरू कर दिया है। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ का दिन का तापमान 10 डिग्री सैल्सियस रात्रि का तापमान शून्य डिग्री सैल्सियस चल रहा है। दूसरी ओर पर्यटन स्थल सांगला, छितकुल तथा नाको आदि क्षेत्रों में पारा शून्य से भी 5 डिग्री नीचे दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में इन क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों व नलों के जमने से लोगों को पेयजल के लिए खासी मुसीबतें झेलनी पड़ रही हैं। 

हिमाचल के मैदानी इलाकों में अगले 4 दिनों तक धुंध का अलर्ट
हिमाचल में जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हुआ है वहीं मैदानी इलाकों में आगामी 4 दिनों तक धुंध लोगों के लिए परेशानी का कारण बनेगी। मौसम विभाग ने आगामी 4 दिनों तक मैदानी और मध्य मैदानी इलाकों में धुंध छाए रहने का यैलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सुबह व शाम को अधिक धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन के समय कहीं-कहीं मौसम साफ भी हो सकता है।

कमरे में जलाई अंगीठी ने ली महिला की जान, 6 माह का बेटा टांडा अस्पताल रैफर
चम्बा जिला के पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत अंगीठी की गैस लगने से महिला की मौत का मामला सामने आया है। घटना में महिला का पति तथा 6 माह का बेटे भी बेहोश हो गए। बच्चे को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज टांडा रैफर कर दिया गया है जबकि बेहोश हुए व्यक्ति को नागरिक अस्पताल चुवाड़ी में होश आ गया है। उधर, पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

मंडी के शिवम व बिलासपुर अभिषेक बने सैन्य अधिकारी
सेना के प्रति जज्बा और जुनून कुछ इस कदर छाया कि बचपन से ही सेना की वर्दी पाने की ललक बलवती होती रही। इंजीनियरिंग जैसा पेशा भी इस जुनून को खत्म नहीं कर सका। कुछ ऐसा ही जज्बा हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला निवासी शिवम सहगल में देखने को मिला जो शनिवार को जैंटलमैन कैडेट से लैफ्टिनैंट बनकर देश सेवा में जुट गए। शिवम सहगल के अंदर शुरू से ही सेना के प्रति लगाव रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News