Una: घर से 9.10 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी 4 दिन के पुलिस रिमांड पर
punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2026 - 07:58 PM (IST)
हरोली (दत्ता): हरोली पुलिस ने 9.10 ग्राम चिट्टे संग व्यक्ति को पकड़ा। जानकारी के अनुसार सोमवार को हरोली पुलिस थाना के प्रभारी अनूप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव चंदपुर में घर पर दबिश दी जहां पर उन्हें व्यक्ति के कब्जे से 9.10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी को माननीय कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

