Himachal: अक्टूबर के पहले हफ्ते ही बर्फबारी ने दी दस्तक, शीतलहर का प्रकोप बढ़ा

punjabkesari.in Tuesday, Oct 07, 2025 - 11:31 AM (IST)

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों पर इस बार अक्टूबर के पहले हफ़्ते में ही बर्फ़बारी शुरू हो गई है, जिसने मानो सर्दी का आगाज़ समय से पहले कर दिया है। लाहौल-स्पीति, चंबा और किन्नौर जैसे जिलों के ऊंचे इलाके अब बर्फ की सफेद चादर से ढक चुके हैं।

शिमला जिले में भी मौसम ने करवट ली है, जहां चांशल पीक पर इस सीजन की पहली बर्फ गिरी है। चंबा जिले में तो भारी बारिश और बर्फबारी ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पांगी उपमंडल और भरमौर, चुराह की ऊंची चोटियां भी पूरी तरह से सफेद हो गई हैं।

यह असमय की बर्फ़बारी निचले क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप लेकर आई है। पिछले 24 घंटों के मौसम रिकॉर्ड पर नज़र डालें तो, कई स्थानों के अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकांश जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 6 से 14 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है, जो इस बात का स्पष्ट संकेत है कि पहाड़ों पर अब सर्दी ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। हिमाचल के पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वालों के लिए यह 'प्री-विंटर' चुनौती लेकर आया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News