हिमाचल के पहले अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी भूपिंदर रावत का निधन

punjabkesari.in Sunday, Jun 30, 2024 - 06:11 PM (IST)

नाहन (ब्यूरो): पूर्व अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी भूपिंदर सिंह रावत का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका संबंध नाहन छावनी से था और वह प्रारंभ में सेना में थे। उन्होंने गोरखा ब्रिगेड का प्रतिनिधित्व किया और बाद में वह मफतलाल फुटबाल क्लब के लिए खेले। भूपिंदर रावत पहले हिमाचली खिलाड़ी थे, जिन्होंने फुटबाल में भारत का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन वह गुजरात के सूरत में बस गए थे। शनिवार को उनका निधन हो गया। रविवार को सूरत में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्वर्गीय रावत के निधन से प्रदेश सहित नाहन में भी फुटबाल प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News