रातों रात बदल सकता है हिमाचल का भी सीएम: विक्रमादित्य सिंह

Monday, Sep 13, 2021 - 01:53 PM (IST)

शिमला : कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में भी रातों रात मुख्यमंत्री बदल सकता है। उन्होंने कहा कि हाल में जो तथाकथित जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई थी वो एक संकेत ही था कि मुख्यमंत्री में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास आईबी की एक रिपोर्ट गई जिसके अनुसार उन्हें पता चला कि हालत नाजुक है, इसलिए उन्होंने उप चुनाव टलवा दिए। अगर हिम्मत है तो चुनाव कराए कांग्रेस उप चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

Content Writer

prashant sharma