हिमाचल में घनी धुंध के कारण चारों ओर फैला अंधेरा, गाड़ियों की रफ्तार पर भी लगी ब्रेक

Friday, Nov 30, 2018 - 02:09 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): हिमाचल प्रदेश में सर्दी ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। जिस कारण मैदानी क्षेत्रों में गाड़ियों की रफ्तार पर असर पड़ा है। लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों की परेशानी भी बढ़ी है। मंडी जिला के बल्ह, नाचन और सुंदरनगर में चारों और धुंध का प्रकोप फैल गया है। जिस कारण लोगों को गर्म कपड़े और आग जलाकर ठंड से निपटना पड़ रहा है। वहीं वाहन चालकों को चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाइवे 21 पर वाहनों की लाइटे जला कर धीमी गति से सफर करना पड़ रहा है। वही धुंध फैलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और जिससे नदी नालों का पानी जमने लगा है।

5 दिसंबर तक  मौसम साफ रहेगा

मौसम विभाग शिमला के अनुसार 5 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। वही थाना प्रभारी सुंदरनगर गुरुबचन सिंह ने वाहन चालको को हिदायत दी है कि सुंदरनगर का कुछ हिस्सा नहर के किनारे बसा है और नेशनल हाइवे भी नहर से होकर गुजरता है नहर के कारण फैली धुंध का असर बल्ह और नाचन के क्षेत्रों तक फैला रहता है। उन्होंने स्थानीय लोगों व चालकों को सावधानी से वाहन चलाने के कहा है। 

kirti