हिमाचल में BJP की जीत की वजह हमारी अपनी कमियां: वीरभद्र

Sunday, May 26, 2019 - 12:15 PM (IST)

मंडी (पुरुषोत्तम): पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को अध्यक्ष पद का अनुभव है और उन्हें इसी पद पर बने रहना चाहिए। वीरभद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने साफ दिल से अपना इस्तीफा दिया है। मगर कार्यकारिणी ने उसे स्वीकार नहीं किया है। राहुल गांधी के पद पर बने से पार्टी को अच्छा नेतृत्व मिल रहा है। मंडी में पत्रकारों से अनोपचारिक बातचीत में वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल में भाजपा की जीत की वजह हमारी अपनी कमियां हैं। वीरभद्र सिंह ने कहा कि कुछ जगहों पर सही प्रत्याशियों का चयन और आर्थिक रूप से मदद न मिलना हारने की मुख्य वजह बना। वीरभद्र सिंह ने कहा की राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव लड़ती है उसके पास संसाधन होने चाहिए। मगर इस बार हमारे प्रत्याशियों को आर्थिक मदद नहीं मिली। वीरभद्र ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास बहुत पुराना है।

कांग्रेस को पीछे मुड़कर देखना चाहिए कि इससे पहले कैसे चुनाव लड़ते थे। हिमाचल में भाजपा की जीत की वजह मुख्यमंत्री का करिश्मा नहीं है वो एक वजह हो सकते हैं मगर कांग्रेस की कमियों की वजह से हमें हार मिली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के संगठन में फिलहाल सही काम हो रहा है, अगर काम ठीक नहीं करते हैं तो बदलाव कर देना चाहिए। अनिल शर्मा के राजनितिक भविष्य पर पूछे सवाल पर वीरभद्र ने कहा कि यह उनके घर का मामला है। पोता तो कांग्रेस में आ ही गया है। अगर अनिल को लगेगा की कांग्रेस में आना चाहे तो स्वागत है वो पहले भी हमारे मंत्री रह चुके हैं।

वीरभद्र ने कहा कि जयराम की गलतफहमी है। राजनीति में कभी किसी का दौर खत्म नहीं होता। एक हारता है दूसरा सत्ता में आता है। वीरभद्र ने कहा कि हारी हुई पार्टी भी वापिस सत्ता में लौटती है। वीरभद्र सिंह ने कहा जिस तरह से जयराम सरकार केंद्र से लोन ले रही है, उस हिसाब से जल्दी ही सरकार का दिवालिया हो जाएगा, अगर आम आदमी की सुविधाओं जैसे सड़क, बिजली पानी के लिए कर्जा ले रहे तो तर्कसंगत है मगर जब प्रशाशनिक खर्चों के लिए कर्जा सरकार ले रही है वो सही नहीं है। जितने भी सरकार ने कर्जा लिया वो वेतन देने के लिए लिया जा रहा है। विकास के लिए सरकार कर्जा नहीं ले रही है। जयराम सरकार अपने अस्तित्व को बचाने के लिए ही कर्जा ले रही है।

 

Ekta