हिमाचल सरकार लेगी 2000 करोड़ रुपए कर्ज

Friday, Nov 04, 2022 - 08:55 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): हिमाचल सरकार 2000 करोड़ रुपए कर्ज लेने जा रही है। यह कर्ज 4 अलग-अलग मदों में क्रमश: 500-500 करोड़ रुपए लिया जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से इसके लिए नीलामी प्रक्रिया 7 नवम्बर को की जाएगी, जिसके बाद 9 नवम्बर को प्रदेश सरकार के खाते में राशि आ जाएगी। सरकार यह राशि क्रमश: 12 साल, 13 साल, 14 साल और 15 साल की अवधि के लिए लेगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सरकार मौजूदा वित्त वर्ष में 3 बार कर्ज ले चुकी है तथा अब चौथी बार कर्ज लेने की तैयारी की जा रही है, ऐसे में अब प्रदेश पर कुल कर्ज 69404 करोड़ रुपए तक पहुंचने की संभावना है। सरकार की तरफ से यह कर्ज प्रतिबद्ध दायित्वों का भुगतान करने को लेकर लिया जा रहा है। मौजूदा समय में प्रदेश के वित्तीय हालात खराब हैं, जिस कारण सरकार को समय-समय पर कर्ज लेने के लिए बाध्य होना पड़ा है। कर्ज लेने का यह क्रम पूर्व सरकारों से लेकर निरंतर चल रहा है। आज स्थिति यह है कि कोई भी सरकार सत्ता में आने पर कर्ज लिए बिना नहीं चल सकती।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay