हिमाचल सरकार ने 7 SDM सहित 18 HAS अधिकारी बदले, जानिए कौन कहां भेजा

Saturday, Sep 16, 2017 - 11:52 PM (IST)

शिमला: राज्य सरकार ने 7 एस.डी.एम. सहित 18 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं, साथ ही 3 तहसीलदार पदोन्नत होकर एच.ए.एस. बने हैं। इसके अलावा 1 एच.ए.एस. अधिकारी के तबादला आदेश को रद्द किया गया है। राज्य सरकार की तरफ से देर सायं जारी तबादला आदेशों में ए.डी.सी. कम प्रोजैक्ट डायरैक्टर डी.आर.डी.ए. हमीरपुर रुपाली ठाकुर को निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग, सदस्य सचिव हिमाचल प्रदेश महिला आयोग के साथ रजिस्ट्रार एच.पी. ट्रिब्यूनल का अतिरिक्त दायित्व देख रहीं रीमा कश्यप को रजिस्ट्रार एच.पी. ट्रिब्यूनल के साथ सदस्य सचिव महिला आयोग का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। जिला पर्यटन अधिकारी कुल्लू रतन गौतम को ए.डी.एम. कम प्रोजैक्ट डायरैक्टर डी.आर.डी.ए. हमीरपुर व ए.डी.एम. प्रोटोकोल शिमला सुनील शर्मा को सचिव राज्य निर्वाचन आयोग लगाया है। वह सचिव राज्य निर्वाचन आयोग के पद से एच.ए.एस. अधिकारी डा. अश्विनी कुमार को अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त करेंगे। 

संजय कुमार धीमान ए.सी. टू डी.सी. चम्बा
रजिस्ट्रार एच.पी. यूनिवर्सिटी शिमला डा. पंकज ललित को ए.डी.एम. प्रोटोकोल शिमला, एस.डी.एम. कुल्लू रोहित राठौर को आवासीय आयुक्त पांगी (किलाड़) लगाया है, जो एच.ए.एस. अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर को अतिरिक्त दायित्व से भारमुक्त करेंगे। एस.डी.एम. भोरंज शिव कृष्ण को एस.डी.एम. सलूणी, ए.सी. टू डी.सी. कांगड़ा संजय कुमार धीमान को ए.सी. टू डी.सी. चम्बा, एस.डी.एम. बंगाणा दिले राम को एस.डी.एम. हरोली, अंडर ट्रांसफर चल रहे सन्नी शर्मा को एस.डी.एम. कुल्लू, ए.सी. टू डी.सी. चम्बा रमैया चौहान को जिला पर्यटन अधिकारी कांगड़ा, सहायक बंदोबस्त अधिकारी सोलन नरेंद्र कुमार को एस.डी.एम. भोरंज, एस.डी.एम. संगड़ाह रजनीश कुमार को सहायक बंदोबस्त अधिकारी सोलन, एस.डी.एम. बल्ह डा. संजीव कुमार धीमान को एस.डी.एम. बंगाणा, एस.डी.एम. हरोली विशाल शर्मा को एस.डी.एम. बल्ह तथा संयुक्त निदेशक लाल बहादुर शास्त्री को मैडीकल कालेज का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है।

अनिल कुमार ए.सी. टू डी.सी. कांगड़ा 
एस.डी.एम. सलूणी अनिल कुमार भारद्वाज को ए.सी. टू डी.सी. कांगड़ा लगाया है, साथ ही आर.टी.ओ. हमीरपुर से एस.डी.एम. चुराह के लिए अंडर ट्रांसफर चल रहे डा. विक्रम महाजन का तबादला रद्द कर दिया गया है। सहायक बंदोबस्त अधिकारी कांगड़ा अश्विनी राज शाह जिनके पास सचिव हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला का अतिरिक्त दायित्व था, अब सचिव हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के दायित्व को स्थायी तौर पर निभाएंगे। बिना पद के चल रहे अक्षय सूद को सहायक बंदोबस्त अधिकारी धर्मशाला के पद पर तैनाती दी गई है। 

तहसीलदारों को पदोन्नति के बाद सौंपा दायित्व 
राज्य सरकार की तरफ से 3 तहसीलदारों को पदोन्नति भी दी गई है। तहसीलदार से एच.ए.एस. बनने वाले अधिकारियों में हेम चंद शर्मा, गौरव महाजन और जीवन सिंह नेगी शामिल हैं। पदोन्नति के बाद सभी अधिकारियों को दायित्व भी सौंप दिया गया है। इसके तहत हेम चंद शर्मा को एस.डी.एम. चुराह, गौरव महाजन को प्रोजैक्ट ऑफिसर आई.टी.डी.पी. केलांग लगाया है, जो इस पद से एच.ए.एस. अधिकारी कुलबीर सिंह राणा को अतिरिक्त दायित्व से भारमुक्त करेंगे। इसी तरह जीवन सिंह नेगी को एस.डी.एम. संगड़ाह लगाया गया है।