टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में हिमाचल देशभर में अव्वल, प्रथम पुरस्कार मिला

Wednesday, Mar 01, 2023 - 07:30 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में हिमाचल देशभर में अव्वल रहा है। हिमाचल प्रदेश को टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के लक्ष्य को हासिल करने के लिए किए जा रहे प्रयासों में देशभर में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। उत्तर प्रदेश के आगरा में आयोजित 2 दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश को टीबी उन्मूलन में किए जा रहे बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बीते दिन प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने वर्ष 2025 तक देश से टीबी उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया है। हिमाचल प्रदेश पिछले 3 वर्षों से लगातार देशभर में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में अव्वल रहा है। प्रदेश को पहले भी अवार्ड मिल चुका है। हिमाचल को पिछले 3 वर्षों से समस्त भारत में टीबी के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। पिछले वर्ष हिमाचल प्रदेश के 8 जिलों को कांस्य पदक व 3 जिलों को रजत पदक के नवाजा गया था।  

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay