Himachal: TCP के नियमों की धज्जियां उड़ाना पड़ा भारी, दो लोगों को नोटिस जारी
punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 05:48 PM (IST)
हमीरपुर। तहसील सुजानपुर के राजस्व मुहाल मिहाड़पुरा के अंतर्गत भलेठ में हमीरपुर-सुजानपुर सड़क के किनारे नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) विभाग के नियमों का उल्लंघन करते हुए निर्माण करने पर दो लोगों को अलग-अलग नोटिस जारी किए गए हैं।
विभाग के मंडलीय कार्यालय हमीरपुर के नियोजन अधिकारी की ओर से हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम-1977 की धारा 39 की उपधारा-1 के तहत जारी इन नोटिसों में दोनों लोगों को अवैध कार्य को तुरंत बंद करने तथा साइट पर पूर्व की स्थिति बहाल के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

