Himachal : मेडिकल लैब टैक्निशियन का फाइनल परिणाम घोषित, इन 2 उम्मीदवारों का हुआ चयन

punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 05:28 PM (IST)

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने मेडिकल लैब टैक्निशियन ग्रेड-2 (ट्रेनी) के 19 पदों को भरने के लिए पोस्ट कोड-25014 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इनमें से 9 पद सामान्य भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों, 3 पद ओबीसी भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों, 5 पद एससी भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों और 2 पद एसटी भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए आरक्षित थे।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 5 पात्र उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 4 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी। इनमें से 2 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। दस्तावेजों की जांच के बाद दोनों उम्मीदवारों महिमा चौधरी और नेहा का चयन कर लिया गया है।

सचिव ने बताया कि पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण 17 पद खाली रह गए हैं। उन्होंने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News