Khali ने पहाड़ी गाने पर बजाई डफली, चौपाल के SDM पर गिरी गाज, पढ़िए बड़ी खबरें

Wednesday, Mar 13, 2019 - 05:13 PM (IST)

शिमला: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने बेटे विक्रमादित्य सिंह की शादी की रिसेप्शन के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए उन्होंने कमर कसी है। उन्होंने कहा कि उनके कंधों पर हिमाचल चुनाव प्रचार की जिम्मेवारी है। इसलिए सारे हिमाचल का ढोल उन्हें ही बजाना है। इसके लिए वह बिलकुल तैयार व सक्षम हैं। अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पद्मश्री अजय ठाकुर को नालागढ़ की जनता ने सिर-आंखों पर बिठाया। दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों पद्मश्री सम्मान लेने के बाद अजय ठाकुर नालागढ़ पहुंचे। उनके लिए यह स्वागत समारोह आयोजित किया गया। निर्वाचन आयोग के आदेशों पर एस.डी.एम. (सिविल) चौपाल मुकेश रीपस्वाल (आई.ए.एस. 2015 बैच) को पद से हटा दिया गया है। मुकेश पर जहां ई.वी.एम. रखी थी वहां कोर्ट चलाने का आरोप है। स्थानीय नेताओं द्वारा चुनाव आयोग को शिकायत के बाद इसकी जांच करवाई गई। सोलन जिला के सुबाथू में मंगलवार सुबह फिर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने सनसनी फैलाने की कोशिश की। यहां के एक निजी स्कूल के बोर्ड व कार के ऊपर किसी ने जैश व पाकिस्तान के समर्थन में पोस्टर लगा डाले। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर हिमाचल में घटित बड़ी खबरों से हम आपको अवगत कराते हैं- 

शादी की रिसेप्शन से फुर्सत पाकर विक्रमादित्य ने दिया बड़ा बयान
शादी की रिसेप्शन से फुर्सत पाकर शिमला ग्रामीण के विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य कांग्रेस पार्टी को हिमचाल की चारों लोकसभा सीटों पर जीत दिलाना है। विक्रमादित्य ने मंडी लोकसभा हलके के लिए कांग्रेस टिकट की दावेदारी बारे पूछे गए सवाल पर कहा कि हमेशा से मंडी लोकसभा हल्का पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का गढ़ रहा है। 

वीरभद्र सिंह ने कहा- मैं ही बजाऊंगा सारे हिमाचल का ढोल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने बेटे विक्रमादित्य सिंह की शादी की रिसेप्शन के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए उन्होंने कमर कसी है। उन्होंने कहा कि उनके कंधों पर हिमाचल चुनाव प्रचार की जिम्मेवारी है। इसलिए सारे हिमाचल का ढोल उन्हें ही बजाना है। इसके लिए वह बिलकुल तैयार व सक्षम हैं। 

शिमला की गरिमा ने बढ़ाया मान, मिस इंडिया हिमाचल के खिताब पर जमाया कब्जा
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग के गांव हलोठू की गरिमा वर्मा ने मिस इंडिया हिमाचल का खिताब जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। 5 मार्च को दिल्ली में हुई 7 राज्यों की कलर्स फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में सैंकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश से भी 30 लड़कियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें गरिमा वर्मा ने पहला स्थान हासिल कर मिस इंडिया हिमाचल का खिताब अपने नाम किया है। 

विक्रमादित्य सिंह की पदम पैलेस में हुई शादी की Reception, उमड़ा लोगों का हुजूम
हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर रियासत के राजा एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह की रिसेप्शन पार्टी में लोगों का हुजूम उमड़ा। मंगलवार को रामपुर के पदम पैलेस में धाम और पार्टी चलती रही। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग बाजे-गाजे के साथ नाच-गान करते पहुंचे। 

Kabaddi के पद्मश्री अजय ठाकुर का नालागढ़ पहुंचने पर हुआ कुछ ऐसा Welcome
अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पद्मश्री अजय ठाकुर को नालागढ़ की जनता ने सिर-आंखों पर बिठाया। दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों पद्मश्री सम्मान लेने के बाद अजय ठाकुर नालागढ़ पहुंचे। उनके लिए यह स्वागत समारोह आयोजित किया गया। क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व लोगों के तत्वावधान में हैरिटेज पार्क स्टेडियम में यह अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। यहां पहुंचने पर पद्मश्री अजय का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। 

Khali ने पहाड़ी गाने पर बजाई डफली
फतेहपुर के मानगढ़ बस ठहराव पर उस समय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा जब वहां अचानक द ग्रेट खली पहुंच गए। खली मंगलवार को ज्वाली के चलवाड़ा जाते समय थोड़ी देर के लिए मानगढ़ बस ठहराव पर रूके थे। इस दौरान उन्होंने वहां चाय पी। बस का इंतजार कर रहे लोग और स्थानीय दुकानदार खली को देखने के लिए उनके पास पहुंच गए। इतना ही नहीं वह लोगों के बीच काफी मस्ती के मूड में दिखे और उन्होंने पहाड़ी गाने पर डफली भी बजाई। 

रेत और पत्थर के लिए खतरे में पहाड़ियों का अस्तित्व, जानिए कैसे 
रेत और बजरी की खुली होड़ में प्रकृति से जमकर खिलवाड़ हो रहा है। जल, जंगल और जमीन को बुरी तरह से तबाह करने का खुला खेल चल रहा है। नियमों में सब अच्छा है यह दिखाने के प्रयास हो रहे हैं लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। बड़ी-बड़ी पहाड़ियों को काटकर उनसे पौधे और वनस्पतियों को खत्म किया जा रहा है। इससे जंगली जीवों को भी संकट में डाला जा रहा है। 

लोकसभा चुनावों को लेकर पांवटा पुलिस सख्त
लोकसभा चुनावों के चलते पांवटा साहिब के बहराल और गोबिंदघाट बैरियरों पर हर आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की सख्त तलाशी ली जा रही है। अन्य राज्यों से सीमांत नगर होने के कारण पांवटा पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। शहर की अन्य प्रदेशों से लगती सीमाएं सील कर दी गई हैं ताकि लोकसभा चुनाव पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। एसपी सिरमौर ने पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को आदेश जारी किए हैं कि विशेषकर सीमा पर चौकसी बढ़ा दी जाए।  

यहां कार व स्कूल की दीवार पर पाकिस्तान के समर्थन में लिखे नारे
सोलन जिला के सुबाथू में मंगलवार सुबह फिर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने सनसनी फैलाने की कोशिश की। यहां के एक निजी स्कूल के बोर्ड व कार के ऊपर किसी ने जैश व पाकिस्तान के समर्थन में पोस्टर लगा डाले। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली वैसे ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। ए.एस.वी. शिव कुमार शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 

EVM वाले कमरे में Court चलाना पड़ा महंगा, SDM चौपाल को पद से हटाया
निर्वाचन आयोग के आदेशों पर एस.डी.एम. (सिविल) चौपाल मुकेश रीपस्वाल (आई.ए.एस. 2015 बैच) को पद से हटा दिया गया है। मुकेश पर जहां ई.वी.एम. रखी थी वहां कोर्ट चलाने का आरोप है। स्थानीय नेताओं द्वारा चुनाव आयोग को शिकायत के बाद इसकी जांच करवाई गई। जांच पूरी होनेके बाद सरकार ने एस.डी.एम. चौपाल को ट्रांसफर किया है। आरोप है कि बीते साल सितम्बर व अक्तूबर माह में एस.डी.एम. चौपाल ने ई.वी.एम. वाले कमरे में कोर्ट चलाई। 

साधुपुल में पतंजलि योगपीठ के नाम हुई 93 बीघा भूमि
कंडाघाट के साधुपुल में 93 बीघा भूमि पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के नाम हो गई। कंडाघाट तहसील कार्यालय में मंगलवार को लीज एक्जीक्यूशन की प्रक्रिया को पूरा किया गया। ट्रस्ट की ओर से आचार्य बालकृष्ण और जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार कंडाघाट द्वारा लीज पर हस्ताक्षर किए गए। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इंतकाल और पोजैशन की प्रक्रिया रह गई है जो जल्द ही पूरी हो जाएगी।  

बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध में इस दिन शुरू चैत्र मास मेले
उत्तरी भारत के प्रसिद्व सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेलों का आगाज 14 मार्च से झंडा रस्म अदा करके किया जाएगा। दियोटसिद्ध में मेलों के चलते प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है और इसमें सुरक्षा व्यवस्था से लेकर श्रद्धालुओं को सुविधाओं के लिए खास प्रबंध किए गए हैं। यह बात हमीरपुर उपायुक्त एवं मेला प्रबंधक डॉ रिचा वर्मा ने कही। उन्होंने बताया कि एक माह तक चलने वाले मेलों के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है। रिचा वर्मा ने कहा कि चैत्र मास मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था से लेकर श्रद्धालुओं को हर सुविधा मिले। इसके लिए तैयारियां की गई है।

Ekta