Himachal Express : चूड़धार यात्रा पर गए PGI के डॉक्टर की मौत, उफनती रावी नदी में फंसा ट्रैक्टर

Sunday, Nov 24, 2019 - 05:21 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर जा रहे पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टर की तीसरी नामक स्थान पर मौत हो गई। वहीं चम्बा जिले में उफनती रावी नदी में रेत निकालने घुसा एक ट्रैक्टर फंस गया। तो अब एक क्लिक पर पढि़ए राज्य की बड़ी खबरें।

चूड़धार यात्रा पर गए PGI के डॉक्टर की मौत
सिरमौर जिले की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर जा रहे पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टर सौगात भटनागर की तीसरी नामक स्थान पर सांस फूलने के चलते मृत्य हो गई। हालांकि उन्हें बचाने के लिए नोहराधार से पुलिस के 5 जवान, डॉक्टरों की टीम व भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण चूड़धार के लिए रवाना हुए थे। इसके अलावा राजस्व विभाग के 6 कर्मचारी भी चूड़धार के लिए गए थे।

उफनती नदी की लहरों के बीच फंसा ट्रैक्टर
हिमाचल प्रदेश के चंबा में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद देखकर शायद बड़े-बड़े शूरवीरों के कलेजे भी कांपते होंगे। लेकिन इन्हें अपनी जान की परवाह तक नहीं हैं। बता दें कि रविवार को चंबा जिला की रावी नदी में एक ट्रेक्टर को लेकर रेत माफिया रावी नदी में रेत निकालने को तो घुस गया लेकिन उसकी जान पे आफत बन गई।

भयानक हादसे ने रास्ते में ले ली जान
हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। हादसा शनिवार रात सोलन मीनस मार्ग पर नोहराधार से 7 किमी आगे राजगढ़ की तरफ कंडा के पास हुआ। बता दें कि कंडा निवासी विवेक पुत्र धर्मपाल 27 वर्ष व साहिल पुत्र रणदीप पपु 21 वर्ष नोहराधार से अपने घर जा रहे थे मात्र अपने घर से एक किमी पीछे यह दुर्घटना हुई।

Lavi मेले में हजारों की संख्या में आए व्यापारी की बढ़ी मश्किलें
भारत तिब्बत व्यापारिक सम्बन्धों के प्रतीक के रूप में करीब 350 वषों से मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में इस बार व्यापारियों को मंदी का सामना करना पड़ रहा है। शिमला जिले के रामपुर में आधिकारिक रूप में 11 से 14 नवम्बर तक मेले का आयोजन किया जाता है, लेकिन व्यापारिक गतिविधियां पूरे महीने तक चलती है। हजारों की संख्या में देश के कई हिस्सों से व्यापारी यहां व्यापार के लिए आते है।

देवी-देवताओं ने चेताया इंसान, परपंराओं से छेड़छाड़ बंद न की तो होगा बड़ा नुक्सान
कुल्लू जिला के देवी-देवताओं के अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ मंदिर के प्रांगण में आयोजित देव संसद (जगती) में जिलाभर के सैंकड़ों देवी-देवताओं ने हिस्सा लिया। देव संसद में तमाम देवी-देवताओं ने देव परंपराओं के साथ लगातार हो रही छेड़छाड़ व नई परंपराएं शुरू करने पर भारी नाराजगी जाहिर करते हुए इसके गंभीर परिणाम भुगतने की भी चेतावनी दी।

ऊना में दर्दनाक हादसा
हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई, जिसकी पहचान सुरिंदर कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई। हादसा देर रात पुलिस थाना हरोली के तहत घालूवाल में हुआ। जानकारी के अनुसार घालूवाल के पास एक बाइक चालक को टक्‍कर मार कर कोई अज्ञात वाहन फरार हो गया। राहगीरों ने बाइक सवार को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यहां ओवरलोड व दरवाजे खोल हो रही खतरनाक ड्राइविंग
हिमाचल प्रदेश के नेशनल हाईवे पर हो रहे हाथों से निजी बस चालक सबक नही ले रहे है। अभी सुंदरनगर बस स्टैंड के समीप हुए बाईक व टैकर टक्कर में युवक की मौत मामले को एक दिन भी नहीं था कि उसी स्थान पर पुनः भारी लापरवाही का नजारा देखने को मिला।

ऊना दौर के पहले दिन सीएम जयराम ने किया करोडों की योजनाओं के उद्धघाटन-शिलान्यास
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जिला ऊना का दो दिवसीय दौरा आज शुरू हो गया। दौरे के पहले दिन सीएम ने ऊना सदर और कुटलैहड़ विधानसभा हलकों में करोड़ो की योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इस दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर चौधरी और औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार भी मौजूद रहे।

यूट्यूब पर धमाल मचा रहे बिलासपुर के जितेंद्र और मनोहर
देवभूमि के उभरते कलाकारों की बदौलत पहाड़ी बोली भी अब देश और दुनिया में पहचान बनाने लगी है। कलाकारों के पहाड़ी गाने ना सिर्फ हिमाचल तक रह गए है बल्कि अब ये प्रदेश के बाहर भी धूम मचा रहे हैं। ऐसे ही उभरते कलाकारों में शुमार हैं जिला बिलासपुर के दो कलाकार मनोहर और जितेंद्र। जो अपनी मनोहर आवाज़ से प्रदेश को एक के बाद एक पहाड़ी गाने दे रहे हैं।

EC Meeting : HPU को CU का दर्जा देने का प्रस्ताव पास, शिक्षकों के भरे जाएंगे इतने पद
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में शिक्षकों के पदों को भरने की मंजूरी मिल गई है। इसके तहत विश्वविद्यालय में शिक्षकों के कुल 356 पदों को भरा जाएगा। शनिवार को कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (ईसी) की बैठक में मंजूरी मिलने के बाद अब शिक्षकों के रिक्त पदों को जल्द विज्ञापित किया जाएगा।

Vijay