Himachal Express: आयरन लेडी और लौह पुरुष को किया याद, हिमाचल में फिर आया भूकंप, पढ़िए बड़ी खबरें

Thursday, Oct 31, 2019 - 05:10 PM (IST)

शिमला: देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत दिवस पर आज पूरा देश उनको याद कर रहा है। शिमला में भी उनके व्यक्तित्व को याद कर उनका अनुसरण करने की शपथ ली। तो अब एक क्लिक में पढ़िए राज्य की अब तक की बड़ी खबरें। 'लौहपुरुष' के नाम से प्रसिद्ध सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती को देश भर में आज राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जा रही है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में गुरूवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें दोपहर 12 बजकर 44 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। तो अब एक क्लिक में पढ़िए राज्य की अब तक की बड़ी खबरें।  

मंडी में महसूस किए गए भूकंप के झटके
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में गुरूवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें दोपहर 12 बजकर 44 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है। भूकंप के झटके लगने के बाद सहमे लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले चंबा जिला में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 

इंदिरा गांधी की 35वीं पुण्यतिथि
देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत दिवस पर आज पूरा देश उनको याद कर रहा है। शिमला में भी उनके व्यक्तित्व को याद कर उनका अनुसरण करने की शपथ ली। शिमला के एतिहासिक रिज मैदान पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स समेत तमाम नेताओं ने उनकी प्रतिमा के सामने पुण्य पुष्प भेंट किए। जिसके बाद राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने एकता की शपथ दिलाई। 

Sardar Patel की 144वीं जयंती
'लौहपुरुष' के नाम से प्रसिद्ध सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती को देश भर में आज राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जा रही है। शिमला में भी राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने एकता की शपथ दिलाई गई। जिसके बाद एकता दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें शिमला शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। शिक्षा मंत्री सुरेश ने रिज मैदान से एकता दौड़ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। 

एकदिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय वीरवार को अपने एकदिवसीय दौरे को लेकर बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान बिलासपुर पहुंचने पर राज्यपाल का जिलाधीश राजेश्वर गोयल, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके अलावा पुलिस के जवानों ने उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बिलासपुर के परिधि गृह में भोजन करने के उपरान्त राज्यपाल भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के पिता एवं पटना विश्विद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर केएल नड्डा से शिष्टाचार भेंट करने उनके निवास स्थान विजयपुर के लिए रवाना हुए। 

सड़क किनारे संदिग्ध हालत में पड़ा मिला खून से लथपथ महिला का शव
कांगड़ा जिला के बाई पास मार्ग पर एक नाली में प्रवासी महिला का शव मिलने से सनसनी फैली हुई है। थाना प्रभारी कांगड़ा मेहर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने पर वह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान रीना देवी (30) पत्नी अशोक दास निवासी माधोपुर दरभाड्डगा बिहार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि महिला का शव सड़क से लगभग 40 फुट नीचे एक कंकरीट की नाली में पड़ा मिला। 

दिल्ली-धर्मशाला जा रही वॉल्वो बस से भीषण टक्कर के बाद बीच सड़क बिखर गया ट्रक
हिमाचल प्रदेश में एख सड़क हादसा हो गया। जहां एक ट्रक और वॉल्वो बस में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद ट्रक बीच सड़क पर ही बिखर गया। वहीं उधर हादसे का शिकार हुई हरियाणा नम्बर की वॉल्वो बस टक्कर के बाद खेतों में जा घुसी। बता दें कि हादसा उपमंडल अम्ब के अधीन क्षेत्र दिलवां में तड़के करीब साढ़े चार बजे के आसपास हुआ। 

सफलता: 2.275 किलो चरस सहित पुलिस ने 3 लोगों को पकड़ा
हिमाचल प्रदेश की कुल्लू पुलिस ने 2. 275 किलो चरस सहित 3 लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बता दें कि जरी पुलिस चौकी व मणिकर्ण पुलिस चौकी की टीम ने गश्त व नाकाबंदी के दौरान तीन अलग-अलग मामलों में 2.275 किलो चरस पकड़ी है। जानकारी के मुताबिक जरी चौकी इंचार्ज एएसआई नंदलाल की टीम ने मलाणा की भुर्जी मोड के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक नेपाली मूल का व्यक्ति पैदल आ रहा था। शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 1 किलो 700 ग्राम चरस बरामद की है।  

दर्दनाक हादसा: 400 मीटर गहरी खाई में गिरी कार
पांवटा साहिब के शरगांव-नेरीपुल रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक कार 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे हादसे में 4 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायलों में दो लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं। उन्हें पीजीआई रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार हादसे के समय कार (एचपी 09 बी 7232) सवार राजगढ़ से प्रोग्राम देखकर आ रहे थे अचानक कार 400 करीब फीट खाई में गिरी जबकि ये तीनों लोग 300 फीट की दूरी पर ही गिर गए। 

नज़रिया: यामी के चक्कर में मोदी को बिसरा दिया हिमाचल सरकार ने
बत्ती गुल मीटर चालू.....यही वो फिल्म है जिसमें आखिरी बार यामी गौतम ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। उसके बाद अभी उनकी कोई फिल्म नहीं आई है। लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर आई है कि उनको अब हिमाचल सरकार ने अपनी चिर प्रचारित इन्वेस्टर्स मीट में ब्रांड एम्बैसेडर बनाया है। हिमाचल से हैं। जन्म बिलासपुर में हुआ है। उनके इस चयन के साथ ही प्रदेश सरकारों की एक लम्बी हसरत आंशिक रूप से पूरी हो गई है। अरसे से हिमाचल की सरकारें ब्रांड एम्बैसेडर ढूंढ रही हैं। 

हिमाचल में अब पंचायतों का होगा पुनर्गठन
हिमाचल प्रदेश में दिसम्बर, 2020 में पंचायतों के चुनाव होंगे। इससे पहले पंचायतों का पुनर्गठन किया जाएगा, जिसके लिए जनवरी माह से पहले पंचायतों का पुनर्सीमांकन किया जाएगा। सरकार को नई पंचायतें बनाने, पुनर्गठन करने और पुनर्सीमांकन का काम इसी साल के अंत तक करना होगा और इसकी सूचना रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त दिल्ली को देनी होगी। जिन पंचायतों का एरिया और आबादी ज्यादा है वहां नई पंचायतें बनेंगी। ऐसी पंचायतें जो 2-2 विधानसभा क्षेत्रों में बंटी हैं, उनका गठन भी नए सिरे से होगा। जनसंख्या बढ़ौतरी के कारण समय-समय पर इनका पुनर्गठन किया जाता रहा है। 

500 मीटर गहरी खाई में गिरी आल्टो
शिमला जिला के चौपाल के तहत पुलबहाल में एक आल्टो कार के 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है। शवों को खाई से निकाल कर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया। पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक कार मालिक प्रताप सिंह (50) पुत्र लच्छी राम, गांव पुलबहाल व वीरेंद्र (26) पुत्र रामलाल गांव चिआवग, पुलबाहल गत दिवस 2 बजे के आसपास मंढाह से पुलवाहल की ओर निकले थे। 

HPU के 2 दिव्यांग विद्यार्थियों ने अपने दम पर हासिल किया मुकाम
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) के 2 दिव्यांग विद्यार्थियों सवीना जहां और अजय कुमार ने जे.आर.एफ. की परीक्षा पास करके पीएच.डी. में दाखिला लिया है। सवीना जहां हिन्दी और अजय कुमार इतिहास में पीएच.डी. करेंगे। दोनों का सपना प्रोफैसर बनना है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन दिव्यांग विद्यार्थियों को सभी आवश्यक सुविधाएं देने के प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को अपने इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों पर गर्व है। 

पंचायत उपचुनाव के लिए कल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
हिमाचल की पंचायतों में खाली पड़ीं 247 सीटों तथा 3 शहरी निकायों (यू.एल.बी.) के 5 पदों के लिए होने वाले उपचुनाव को कल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इन पदों के लिए 1, 2 व 4 नवम्बर को नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। 5 नवम्बर को इनकी छंटनी तथा 7 नवम्बर को दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसी दिन चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। 17 नवम्बर को इन पदों के लिए मतदान होगा। इसी दिन मतगणना के बाद रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। 

Ekta