Himachal bulletin: एक नजर में पढे़ बड़ी खबरें

Friday, May 31, 2019 - 05:38 PM (IST)

शिमला: हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से चौथी बार सांसद चुने गए भाजपा के युवा नेता अनुराग ठाकुर ने मोदी-दो सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। रोहतांग दर्रे की तरफ जाने वाले वाहनों के दस्तावेज जांचने के लिए जहां जिला प्रशासन ने कोठी में दूसरा बैरियर भी स्थापित कर दिया है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद अनुराग ठाकुर के मंत्रिमंडल में शामिल होने पर जिला मुख्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। सिरमौर जिले का गीत पार इलाका लहसुन उत्पादन के लिए जाना जाता है यहां अच्छे किस्म का लहसुन उत्पादित होता है लिहाजा इसकी डिमांड देश के विभिन्न हिस्सों में रहती है। इन दिनों यहां का लहसुन उत्तरी भारत के कई राज्यों में सप्लाई हो रहा है। कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक पर आग से वीरवार को 3 ट्रेनें 2 घंटे तक खड़ी रहीं। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर हिमाचल में घटित खबरों से हम आपको अवगत करवाते हैं।

अब रोहतांग जाना हुआ आम आदमी की पहुंच से दूर
रोहतांग दर्रे की तरफ जाने वाले वाहनों के दस्तावेज जांचने के लिए जहां जिला प्रशासन ने कोठी में दूसरा बैरियर भी स्थापित कर दिया है वहीं एन.जी.टी. के आदेशों पर सख्ती बरते हुए अब रोहतांग जाना भी मुश्किल हो गया है। प्रशासन की सख्ती के बाद जहां परमिट वाले वाहन ही दर्रे की तरफ जा पा रहे हैं वहीं रोहतांग को देखने की चाह लिए मनाली पहुंच रहे सैलानियों को अपनी इच्छा पूरी करने के लिए जेब भी ढीली करनी पड़ रही है।

अनुराग ठाकुर की ताजपोशी के जश्न में डूबा हमीरपुर
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद अनुराग ठाकुर के मंत्रिमंडल में शामिल होने पर जिला मुख्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस मौके पर स्थानीय भाजपा मंडल के महामंत्री हरीश शर्मा के नेतृत्व में एल.ई.डी. स्क्रीन गांधी चौक पर लगाई गई। इस मौके पर काफी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का लुत्फ उठाया। जैसे-जैसे मंत्रिमंडल के सदस्य शपथ लेते गए, उसी तर्ज पर भाजपा कार्यकत्र्ता भारत माता की जय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में नारेबाजी करते रहे।

Anurag की शपथ के साथ Amit Shah ने निभाया हिमाचल से किया वादा
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से चौथी बार सांसद चुने गए भाजपा के युवा नेता अनुराग ठाकुर ने मोदी-दो सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। अनुराग ठाकुर को राज्‍य मंत्री का कार्यभार सौंपा गया है। जिसके बाद बिलासपुर में जश्न का माहौल बना हुआ है। बता दें कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जहां पर रात पटाखे चलाएं वहीं पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। वहीं अनुराग के मंत्री बनने पर अमित शाह ने चुनाव के दौरान किया वादा निभाया है।उन्होंने चुनावी जनसभा में ऐलान किया था कि अनुराग को जिताओ, उन्हें बड़ा नेता मैं बनाऊंगा।

टांडा अस्पताल में झूठ निकली महिला के पेट में कपड़ा रहने की फैली अफवाह
सोशल मीडिया पर एक समाचार तेजी से फैल रहा है कि टांडा अस्पताल में 18 फरवरी को एक महिला के पेट में डिलीवरी के बाद आप्रेशन के दौरान कपड़ा छूट गया है, जिसकी वजह से उसके पेट में दर्द है। इस बारे कालेज प्राचार्य डा. भानू अवस्थी ने बताया कि वीरवार सुबह इसकी सूचना उनके पास आई तो उन्होंने सर्जिकल व स्त्री रोग विशेषज्ञों की टीम को महिला की जांच के लिए भेजा।

जंगल में भड़की आग से लाखों की वन संपदा राख
आगजनी और आगजनी के के बाद यह तस्वीरें नाहन वनमण्डल के जमटा क्षेत्र की है। जहां पिछले दिनों से जंगल आग से देख रहे हैं। बता दें कि आग ने करीब 2 से 3 किलोमीटर जंगल के दायरे को अपनी चपेट में ले लिया है। अभी तक आगजनी की इस घटना से जहां करोड़ों रुपए की वन संपदा को नुकसान हो चुका है। वहीं कई जीव जंतु भी आग की भेंट चढ़ चुके हैं। आगजनी का क्रम लगातार जारी है लोगों का कहना है कि पिछले 2 दिनों से जंगल में आग लगी हुई है। जिससे अनेकों छोटे बड़े पौधे आग की भेंट चढ़ चुके हैं। आगजनी से करीब 80 हजारपौधों को नुकसान पहुंचा है।

भारत के कई राज्यों में बढ़ी Sirmaur के लहसुन की Demand
सिरमौर जिले का गीत पार इलाका लहसुन उत्पादन के लिए जाना जाता है यहां अच्छे किस्म का लहसुन उत्पादित होता है लिहाजा इसकी डिमांड देश के विभिन्न हिस्सों में रहती है। इन दिनों यहां का लहसुन उत्तरी भारत के कई राज्यों में सप्लाई हो रहा है लहसुन उत्पादकों का कहना है कि इस बार उन्हें पिछले कई वर्षों के मुकाबले 3 से 4 गुना अच्छे दाम मिल रहे हैं किसानों की माने तो यहां का लहसुन केरला तमिलनाडु जैसे कई राज्यों में सप्लाई हो रहा है।

कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक पर पहुंची जंगल की आग
कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक पर आग से वीरवार को 3 ट्रेनें 2 घंटे तक खड़ी रहीं। इससे ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा सुबह के समय शोघी के पास भी एक ट्रेन करीब आधे घंटे तक रुकी रही। गौरतलब है कि हो कि कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर सनवारा-कोटी सैक्शन के बीच जाबली के पास वीरवार दोपहर करीब 1 बजे के आसपास जंगल में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने भीषण रूप ले लिया और रेलवे ट्रैक इसमें घिर गया।

 

 

 

 

 

kirti