गोवा के CM मनोहर पर्रिकर के निधन पर हिमाचल कांग्रेस ने जताया दुख

Monday, Mar 18, 2019 - 04:50 PM (IST)

शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के महासचिव व मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि मनोहर पर्रिकर एक ईमानदार और सादगी पूर्ण जीवन जीने वाले नेता थे। देश ने एक महान नेता को खोया है। कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में पर्रिकर परिवार को भगवान से दुख सहन करने की शक्ति की प्रार्थना करती है। देश के युवा नेताओं को स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर के जीवन से सीख लेने की जरूरत है।

नरेश चौहान ने कहा कि पर्रिकर ने केंद्रीय रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री रहते देश के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए। उनकी मृत्यु से गोवा के साथ-साथ देश को भी बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। उल्लेखनीय है कि मनोहर पर्रिकर काफी सादगी पसंद नेता थे और मुख्यमंत्री रहते भी आम आदमी की तरह कभी भी स्कूटर पर गोवा की सड़कों पर घूमते हुए लोगों को मिल जाते थे।



 

Ekta