Weather Update : हिमाचल ठंडी हवाओं का अलर्ट, 6 से 8 जनवरी तक बर्फबारी की संभावना

Tuesday, Jan 03, 2023 - 10:51 PM (IST)

शिमला (राजेश): हिमाचल प्रदेश में फिर से मौसम करवट लेगा। प्रदेश में आगामी 3 दिन तक मौसम विभाग ने ठंडी हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में 6 से 8 जनवरी तक बर्फबारी होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल के 5 जिलों हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा व मंडी में घने कोहरे का असर दिखेगा।  उधर, शिमला में मंगलवार को खिली धूप के बीच रिज मैदान पर पर्यटकों की चहलकदमी रही। इसी तरह अन्य पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों ने बर्फ की खेलों सहित अन्य खेलों का आनंद लिया। मंगलवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सैल्सियस रहा। इसी तरह सुंदरनगर में 1.7, भुंतर में 2.6, कल्पा में -3.5, केलांग में -8.2, पालमपुर में 2.5, मनाली में -0.2, कांगड़ा में  4.2, डल्हौजी में 1.7 व कुफरी में -0.3 डिग्री सैल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay